- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Brian Lara believes Prithvi Shaw has great appetite to learn
ब्रायन लारा बोले- पृथ्वी शॉ में है रन बनाने की भूख
वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर पृथ्वी शॉ ने अपनी डेब्यू सीरीज में ही मैन ऑफ द सीरीज अपने नाम की।
Published On Oct 17, 2018, 04:59 PM IST
Last UpdatedOct 17, 2018, 04:59 PM IST
Prithvi Shaw (File Photo) © IANS
युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैंच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। दो टेस्ट के दौरान उन्होंने 118.50 की औसत से 237 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट होने के बवाजूद उन्होंने 94.04 की स्ट्राइकरेट बनाए रखी। राजकोट टेस्ट के दौरान अपने डेब्यू मैच में ही पृथ्वी ने शतक जड़ा था। शानदार प्रदर्शन कर पृथ्वी ने मैन ऑफ द सीरीज अपने नाम की।
पृथ्वी की इस बड़ी उपलब्धि के लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस कड़ी में अब वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का नाम भी जुड़ गया है। डीएनए अखबार से बातचीत के दौरान ब्रायन लारा ने कहा, “मैंने जो सबसे बड़ी बात पृथ्वी में नोटिस की है वो है रन बनाने की उनकी भूख। आपके अंदर भले ही खूब टैलेंट हो, लेकिन आपको हर वक्त कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए।”
लारा ने कहा, “मैंने देखा है कि पृथ्वी शॉ हमेशा की कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहता है, जिसके कारण वो अपने अंदर लगातार सुधार ला रहा है।” पृथ्वी के बल्लेबाजी के अंदाज को देखते हुए हर कोई उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग से करता है। सचिन और सहवाग भी दाएं हाथ के बल्लेबाज थे। ब्रायन लारा को पृथ्वी की सचिन और सहवाग से तुलना की दलील में ज्यादा दम नजर नहीं आता।
उन्होंने कहा, “पहले तो मैं कहूंगा कि पृथ्वी दाएं हाथ का बल्लेबाज है। उसके अंदर सचिन और सहवाग की झलक नजर आती है। मुझे याद है जब मैं 18 साल का था तब मैं इतने पावरफुल (दमदार) शॉट नहीं लगा पाता था। हमारे समय में अलग तरीके से क्रिकेट खेला जाता था। पृथ्वी गेंद को काफी अच्छे से खेलता है। वो काफी मजबूत क्रिकेटर नजर आता है। उसका क्रिकेट के प्रति लगाव और जुनून भी साफ नजर आता है।”