- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Brian Lara reveal best inning and weird moment of his career
ब्रायन लारा ने बताया करियर के दौरान सबसे शानदार और बुरा अनुभव
ब्रायन लारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 277 रन की शानदार पारी खेली थी।
Published On Jul 04, 2019, 08:04 PM IST
Last UpdatedJul 04, 2019, 08:04 PM IST
Brian Lara (File Photo) © Getty Images
यह आज से 20 साल पुराना किस्सा है जब ब्रायन लारा को एकबारगी लगा कि उनका दोस्त भांग खाकर आया है जो वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया पर टेस्ट मैच में जीत की भविष्यवाणी कर रहा है लेकिन उनके दोस्त की बात सही साबित हुई क्योंकि बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने उस मैच में 213 रन की पारी खेली जिसे, वह अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी आंकते हैं।
पढ़ें:- ‘विश्व कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन को खराब नहीं कहा जा सकता’
लारा ने अपने करियर में कई सर्वश्रेष्ठ पारियां खेली जिनमें सिडनी में 277 रन और बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 153 रन की बेहतरीन पारी भी शामिल है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 375 रन और 400 रन की दो बड़ी पारियां भी खेली है लेकिन उनके 213 रन की पारी को चुनने के कई कारण हैं।
लारा ने कहा, ‘‘हमारा स्कोर एक समय चार विकेट पर 36 रन था जो बाद में चार विकेट पर 375 हो गया। मैंने यह पारी विपरीत परिस्थितियों में खेली थी। मुझ पर बाहर किये जाने के लिये तलवार लटक रही थी। इससे मैंने दिखाया था कि मैं क्या कर सकता हूं। यह बेहतरीन न रही हो लेकिन तब मैंने अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी की थी।’’
पढ़ें: ‘कोहली रन मशीन लेकिन तेंदुलकर मेरे ऑल टाइम फेवरेट हैं’
‘‘एक सप्ताह बाद उन्होंने साल के बाकी बचे महीनों के लिये थी मुझे कप्तान नियुक्त कर दिया था। (बारबाडोस में) 153 रन की पारी अच्छी थी लेकिन उससे एक सप्ताह पहले 213 रन की पारी संभवत सर्वश्रेष्ठ थी।’’
लारा ने कहा कि दूसरे टेस्ट में इस दोहरे शतक से उन्हें लगा था कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पोर्ट ऑफ स्पेन में पहले टेस्ट मैच में 312 रन से जीत दर्ज की थी और दूसरा टेस्ट किंग्सटन में खेला जाना था।
पढ़ें: ‘धोनी के पास हर सवाल का जवाब है, ऐसा अनुभव बाजार में नही मिलता’
लारा ने कहा, ‘‘हम जमैका आये जो कप्तान के रूप में मेरा अंतिम टेस्ट मैच था क्योंकि हम विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेल रहे थे तथा जमैका के लोगों ने हवाई अड्डे और मैदान पर मेरी खिल्ली उड़ायी थी। यह बहुत बुरा था।’’