This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
विराट या रोहित नहीं, यह भारतीय बल्लेबाज है ब्रायन लारा का फेवरेट क्रिकेटर
महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अपने फेवरेट बल्लेबाज का नाम बताया है. उन्होंने युवा भारतीय बल्लेबाज का नाम लिया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - December 13, 2020 5:03 PM IST

मौजूदा दौर की क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को भले क्रिकेट की नई रनमशीन माना जाता हो. लेकिन इन दिनों वह वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) की पसंद नहीं हैं. हालांकि लारा का फेवरेट खिलाड़ी भारत से ही लेकिन वह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) या विराट कोहली नहीं हैं बल्कि उनके फेवरेट केएल राहुल (KL Rahul)हैं.
लारा ने कहा, ‘बीते एक साल में केएल राहुल (KL Rahul) सीमित ओवर क्रिकेट में खूब चमक रहे हैं. उन्हें बैटिंग करते देखना एक खास अनुभव होता है.’ लारा ने यह बात पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) से 7 क्रिकेट के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कही. पॉन्टिंग ने उनसे उनके फेवरेट इंटरनेशनल क्रिकेटर का नाम पूछा था.
लारा पॉन्टिंग को जवाब देते हुए कहा, ‘यह आसान है. केएल राहुल. अगर आप बात कर रहे हैं कि जो दो टीमें खेल रही हैं, तो मेरे लिए केएल राहुल हैं. वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको खेलता देखने के लिए मैं पैसा भी खर्च करूंगा.’
TRENDING NOW
इस महान बल्लेबाज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘दुनिया में जोफ्रा आर्चर शानदार हैं, निकोलस पूरन भी हैं, लेकिन मुझे केएल राहुल को देखना पसंद है. खासतौर से टी20 में, मुझे पता है कि अब वह टेस्ट क्रिकेट में जा रहे हैं लेकिन जब आप उन्हें टी20 में देखते हैं तो आप देखेंगे वह रन बनाने की अपनी क्षमता के अनुसार पारंपरिक शॉट्स के बूते बिल्कुल सही बैटिंग करते हैं. उन्हें बैटिंग करते देखना बेहद खास अनुभव होता है.
इनपुट: IANS
