add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

चैरिटी मैच में ब्रायन लारा भी दिखाएंगे अपनी 'क्लास', ये सितारे भी होंगे शामिल

ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के महान खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स, ब्रैड हैडिन और माइक हस्सी भी इस मुहिम में जुड़ गए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 1, 2020 11:54 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग पीड़ितों की मदद के लिए 8 फरवरी 2020 को एक चैरिटी मैच खेला जाएगा. इस मैच में संन्यास ले चुके कई दिग्गज हिस्सा लेंगे. वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार बल्लेबाज ब्रायन लारा ने भी इसमें खेलने की हामी भर दी है.

सुपर ओवर में न्यूजीलैंड का है बेहद खराब रिकॉर्ड, जानिए कीवी टीम नेे कितने मैच जीते और कितने गंवाए

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट एयू डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक वेस्टइंडीज के लिए 131 टेस्ट में 52.89 की औसत से 11953 रन बनाने वाले इस खिलाडी ने मैच में भाग लेने की पुष्टि की है. इससे पहले 2011 में भारत को विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह और पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी इस मैच में खेलने की पुष्टि की है.

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज कर्टनी वाल्श स्टार सुसज्जित रिकी पोंटिंग एकादश और शेन वार्न एकादश के कोच होंगे.

ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के महान खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स, ब्रैड हैडिन और माइक हसी भी इस मुहिम में जुड़ गए हैं जिसमें पूर्व सितारे पोंटिंग, वार्न, एडम गिलक्रिस्ट, ब्रेट ली, लैंगर, माइकल क्लार्क, शेन वॉटसन और एलेक्स ब्लैकवेल शामिल हैं. स्टीव वॉ और मेल जोंस भी इस मुहिम में शामिल होंगे, हालांकि वे खेलेंगे नहीं.

TRENDING NOW

क्यों विराट कोहली को सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा, किया खुलासा

मैच को ‘बुशफायर क्रिकेट बैश’ का नाम दिया गया है. दान के लिए इसी दिन राष्ट्रमंडल बैंक महिला त्रिकोणीय सीरीज का टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जायेगा जबकि बिग बैश लीग का फाइनल की राशि भी आग पीड़ितों को दी जाएगी.