• Home
  • News
  • Brijesh Sharma Dismissed Jitesh Sharma and Tim David in RR VS RCB IPL 2026

मजदूर के बेटे का आईपीएल में जलवा, आरसीबी के खिलाफ मैच में गेंद से बरपाया कहर

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज बृजेश सिंह ने आरसीबी के दो बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने पहले जितेश शर्मा और फिर टिम डेविड को पवेलियन भेजा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 10, 2026, 10:16 PM IST

Published On Apr 10, 2026, 10:16 PM IST

Last UpdatedApr 10, 2026, 10:16 PM IST

Brijesh Sharma

Brijesh Sharma

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज बृजेश सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने आरसीबी के दो बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. बृजेश सिंह ने इसी सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहले मैच में डेब्यू किया था. पहले मैच में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी और तीन ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाए थे.

गुवाहाटी में खेले गए मैच में आरसीबी की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. नौवें ओवर में गेंदबाजी करने आए बृजेश सिंह ने आरसीबी के उपकप्तान और विकेटकीपर जितेश शर्मा को अपना पहला शिकार बनाया. मिडिल स्टंप की लाइन में बैक ऑफ लेंथ गेंद को जितेश बैकफुट पर जाकर मिड ऑन की तरफ खेलने की कोशिश की, मगर वह इसमें चूक गए और गेंद सीधा पैड पर जाकर लगी. जितेश सिर्फ पांच रन की पारी खेलकर आउट हुए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टिम डेविड का किया शिकार

इसके बाद बृजेश सिंह ने अपने अगले ओवर में आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड को चलता किया. टिम डेविड ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को पुल किया लेकिन इस गेंद में ज्यादा बाउंस नहीं था, गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर गेंद सीधा डीप मिड विकेट के हाथ में खड़े हेटमायर के हाथों में गई. टिम डेविड ने नौ गेंद में 13 रन बनाए.

बृजेश सिंह ने आरसीबी के खिलाफ मैच में चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए.

कौन हैं बृजेश शर्मा ?

बृजेश का जन्म जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में 16 जनवरी 1988 को हुआ था. बचपन से ही बृजेश को पढ़ाई के बजाय खेल में ज्यादा दिलचस्पी थी, स्कूल न जाने पर उन्हें अक्सर डांट भी पड़ती, लेकिन बृजेश की एक ही लक्ष्य था, बेटे की जिद्द को परिवार ने भी समझा और धीरे-धीरे पिता भी उनका साथ देने लगे. बृजेश ने जम्मू की राज्य टीम की ओर से खेला, लेकिन इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया. दो वर्ष उन्होंने दिल्ली के ‘यूनिक स्पोर्ट्स क्लब’ में दीपक पुनिया के मार्गदर्शन में मैंने क्रिकेट के गुर सीखे, जहां उन्हें अनुशासन का महत्व पता लगा.

बंगाल प्रो टी20 लीग में किया शानदार प्रदर्शन

बेहतर मौकों की तलाश में बृजेश को बंगाल जाना पड़ा था, जहां उन्होंने बंगाल प्रो टी20 लीग में हिस्सा लिया. इस लीग में बृजेश ने सात मुकाबलों में 11 विकेट चटकाए. वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में शामिल रहे. इसी के आधार पर राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ऑक्शन में खरीदा.

पिता करते हैं मजदूरी

बृजेश के पिता कपूर चंद शर्मा एक मजदूर हैं. आर्थिक संकट से जूझते हुए पिता ने बेटे की हर एक जरूरत को पूरा किया, मुश्किल दौर में उन्होंने बेटे की भावनात्मक रूप से मदद भी की, पिता को अपने बेटे पर पूरा यकीन था.

Editor's Pick