add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ब्रिस्टल पब विवाद पर बोले बेन स्टोक्स, 'जो भी किया आत्मरक्षा में किया'

स्टोक्स के खिलाफ ब्रिस्टल में एक नाइट क्लब के बाहर लोगों के साथ मारपीट का मामला दर्ज है।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - August 10, 2018 3:51 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने ब्रिस्टल की अदालत में जारी विवादस्पद मामले की सुनवाई के दौरान अपने बचाव में कहा कि उन्होंने जो भी किया अपने और आसपास के लोगों के बचाव में किया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिस्टल विवाद में शामिल स्टोक्स लॉर्ड्स में जारी दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल नहीं हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-lords-test-2nd-day-live-update-live-cricket-streaming-734112″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल स्टोक्स के खिलाफ ब्रिस्टल में एक नाइट क्लब के बाहर लोगों के साथ मारपीट का मामला दर्ज है। इस मामले पर ब्रिस्टल की एक अदालत में सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान स्टोक्स से जब इस हिंसा पर उनकी पहली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि रेयान अली उनके हाथ में रखी बोतल से हमला करने की कोशिश में थे।

स्टोक्स ने कहा, “मैं अपना और अपने आसपास शामिल लोगों का बचाव कर रहा था। इस कारण वो इस लड़ाई में शामिल हो गए। मैंने जो भी किया उसका फैसला बेहद जल्दी लिया। मैं ये समझ गया था कि इन दो लोगों (अली और रेयान हेल) से बाकी लोगों को भी खतरा हो सकता है। मैंने जो कुछ भी किया अपने बचाव में किया। मुझे इन दोनों लोगों से खतरा महसूस हो रहा था। मैं नशे में नहीं था।”