ब्रिस्टल नाइट क्लब केस: इंग्लैंड क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने की थी लड़ाई

ब्रिस्‍टल विवाद के कारण ही बेन स्‍टोक्‍स एशेज सीरीज नहीं खेल पाए थे।

Edited By : Press Trust of India |Aug 06, 2018, 06:46 PM IST

Published On Aug 06, 2018, 06:46 PM IST

Last UpdatedAug 06, 2018, 06:46 PM IST

Ben Stokes © Getty Images

Ben Stokes © Getty Images

इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स सोमवार को बिस्‍टल की अदालत पेश हुए। यहां नाइट क्‍लब में झगड़े से जुड़े उनके मामले की सुनवाई हुई। सरकारी वकील ने अदालत काे बताया नाइट क्‍लब में बेन स्‍टोक्‍स ने खुद पर से पूरी तरह से कंट्रोल खो दिया था, जिसके कारण वो झगड़ने लगे।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पिछले साल 25 सितंबर को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के कुछ घंटों बाद आलराउंडर स्टोक्स और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ झगड़ा करने का आरोप लगाया गया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/smriti-mandhana-breaks-almost-all-record-of-kia-super-league-2018-732987″][/link-to-post]

एलेक्‍स हेल्‍स की मौजूदगी में हुआ था झगड़ा 

स्टोक्स के अलावा इस मामले के आरोपी रेयान अली और रेयान हेल ने सभी तरह के आरोपों से इनकार किया है। स्टोक्स जब यहां क्राउन अदालत में पहुंचे तो मीडिया भी वहां मौजूद था। इस क्रिकेटर पर आरोप है कि उसने ऐसा काम किया जिससे किसी व्यक्ति को अपनी निजी सुरक्षा को लेकर डर लगे। आरोप है कि इस घटना के दौरान 27 साल के एक व्यक्ति की आंख में चोट लगी थी। इस दौरान इंग्लैंड के क्रिकेट एलेक्स हेल्स भी मौजूद थे।

पांच से सात दिन तक चल सकती है सुनवाई

कोर्ट नंबर-1 में यह सुनवाई पांच से सात दिन चल सकती है। इस घटना के बाद स्टोक्स को निलंबित कर दिया गया था और वह इंग्लैंड की ओर से एशेज में नहीं खेल पाए थे जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीता था।

बर्मिंघम टेस्‍ट में स्‍टोक्‍स ने निभाई अहम भूमिका

इसके बाद वह हालांकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले। बर्मिंघम में पहले टेस्ट में भारत पर इंग्लैंड की जीत में स्टोक्स ने अहम भूमिका निभाई थी। स्टोक्स के अलावा दो अन्य व्यक्ति इस मामले में जमानत पर चल रहे हैं।

Editor's Pick