ब्रिस्‍टल विवाद: बेन स्‍टोक्‍स ने V-shape पंच से की थी नाइट क्‍लब के गार्ड की पिटाई

ब्रिस्‍टल विवाद के ट्रायल के कारण बेन स्‍टोक्‍स नौ अगस्‍त से दूसरे टेस्‍ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।

Edited By : Sandeep Gupta |Aug 08, 2018, 01:33 PM IST

Published On Aug 08, 2018, 01:33 PM IST

Last UpdatedAug 08, 2018, 01:33 PM IST

ben stokes Getty Image

Ben Stokes © Getty Image

पिछले साल नाइट क्‍लब में मारपीट के मामले में इंग्‍लैंड के स्‍टार आलराउंडर खिलाड़ी बेन स्‍टोक्‍स इस वक्‍त बिस्‍टल की अदालत में ट्रायल का सामना कर रहे हैं। मंगलवार को इस मामले में अदालत के सामने नाइट क्‍लब के गार्ड के बयान दर्ज हुए।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/sachin-tendulkar-advises-virat-kohli-to-follow-his-heart-focus-on-goals-733418″][/link-to-post]

गार्ड एंड्रयू कनिंघम ने अदालत के समक्ष बताया, ” 25 सितंबर 2017 को बेन स्‍टोक्‍स अपने साथी खिलाड़ी एलेक्‍स हेल्‍स के साथ रात दो बजे नाइट क्‍लब बंद होने के बावजूद दोबारा अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। मैंने उन्‍हें अंदर जाने से रोका। वो बात करने के लेहजे से काफी गुस्‍से और द्वेष की भावना में नजर आ रहे थे।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गार्ड ने बताया गुस्‍से में बेन स्‍टोक्‍स उनके सोने के दांत और टैटू की ओर इशारा करते हुए कहने लगे ये काफी भद्दे दिख रहे हैं। मैं उन्‍हें दोबारा अंदर नहीं जाने दे रहा था, जिसके कारण वो मुझसे इस तरह से बात कर रहे थे।

पुलिस ने कहा, सीसीटीवी में कैद है वारदात

वहीं, सिपाही डैनियल एडम्स ने अदालत को सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए कहा, “बेन स्‍टोक्‍स के पास अंग्रेजी के शब्‍द V साइन वाली कुछ चीज थी। जिससे उसने गार्ड पर हमला कर दिया।” बने स्‍टोक्‍स और बाकी आरोपियों ने इस बात को सिरे से नकार दिया। इस मामले में स्‍टोक्‍स के अलावा रयान हेल्‍स और रयान अली नामक शख्‍स आरोपी हैं।

स्‍टोक्‍स ने कहा, गे कपल का नहीं उड़ाया मजाक

इस मामले में गार्ड ने अदालत को यह भी बताया था कि एक समलैंगिक दंपति (गे कपल) को देखकर बेन स्‍टोक्‍स ने उनका मजाक भी उड़ाया। बेन स्‍टोक्‍स के वकील ने अदालत में कहा, “बेन स्‍टोक्‍स गे कपल का मजाक नहीं उड़ा रहे थे, बल्कि वो तो उनके साथ हंसी मजाक कर रहे थे।”

Editor's Pick