- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Brother Like Virat Kohli rohit sharma mother purnima sharma post goes Viral
विराट कोहली जैसा भाई...टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा की मां का खास पोस्ट हुआ वायरल
टी-20 वर्ल्ड जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 से संन्यास का ऐलान कर दिया है. पहले विराट कोहली ने इसकी घोषणा की उसके चंद घंटे बाद रोहित शर्मा ने शॉर्टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला लिया
Published On Jul 01, 2024, 10:19 PM IST
Last UpdatedJul 01, 2024, 10:19 PM IST
(Image credit- Instagram)
नई दिल्ली. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा किया है. भारत की इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ हो रही है. इस बीच रोहित शर्मा की मां का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. रोहित की मां पूर्णिमा ने एक तस्वीर शेयर दिल की बात कही है.
रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा शर्मा ने दो तस्वीरें शेयर की है. एक तस्वीर में विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं, वहीं दूसरी शर्मा में वह रोहित के साथ नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ रोहित की मां ने कैप्शन में लिखा, टी-20 क्रिकेट की महानतम जोड़ी. कंधे पर बेटी, पीछे पूरा देश और साथ में भाई. रोहित की मां पूर्णिमा शर्मा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद आ रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है. फैंस का कहना है कि विराट के रिटायरमेंट के बाद रोहित ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. ऐसा याराना कहां देखने को मिलता है.
रोहित-विराट ने टी-20 इंटरनेशनल से लिया संन्यास
बता दें कि टी-20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 से संन्यास का ऐलान कर दिया है. पहले विराट कोहली ने इसकी घोषणा की उसके चंद घंटे बाद रोहित शर्मा ने शॉर्टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला लिया. रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. रोहित शर्मा ने टी-20 मे 4231 और विराट कोहली ने 4188 रन बनाए हैं.