×

VIDEO: बुमराह को पाक में मिला हू ब हू गेंदबाजी कराने वाला नन्‍हा फैन

जसप्रीत बुमराह मौजूद समय में आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्‍थान पर हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 22, 2018 12:41 AM IST

जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर हैं। पिछले एक साल में बुमराह ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। उन्‍हें वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट और वनडे से आराम दिया गया है। भारत के सामने अब अगली सबसे बड़ी चुनौती ऑस्‍ट्रेलिया की है। जिसमें टीम को बुमराह और भुवनेवर कुमार से काफी उम्‍मीदें हैं।

बुमराह अपने अलग गेंदबाजी एक्‍शन के लिए हमेशा से ही चर्चा में रहे हैं। एशिया कप के दौरान बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्‍होंने अपने फैन्‍स की लिस्‍ट में पाकिस्‍तान के एक पांच साल के बच्‍चे को भी जोड़ लिया।

ट्विटर पर इन दिनों पाकिस्‍तान के एक बच्‍चे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये बच्‍चा हू ब हू जसप्रीत बुमराह के स्‍टाइल में ही गेंदबाजी करता है। बुमराह ने इस बच्‍चे के गेंदबाजी एक्‍शन को देखकर ट्विटर पर लिखा, “जब मैं छोटा था तो अक्‍सर अपने क्रिकेट के हीरो की नकल किया करता था। उनके स्‍टाइल को कॉपी करने का प्रयास करता था। एक बच्‍चे को मेरा गेंदबाजी एक्‍शन कॉपी करते देख मुझे काफी अच्‍छा लग रहा है।”