• Home
  • News
  • Bushfire relief match ricky ponting shane warne take to the field on february 8 in a charity game 3907193

संन्यास के बाद फिर मैदान में गेंद और बल्ला थामे नजर आएंगे शेन वॉर्न और रिकी पोंटिंग, ये है वजह

पूर्व लेग स्पिनर वॉर्न और पूर्व कप्तान पोंटिंग अलग-अलग टीमों की अगुआई करेंगे

Edited By : India.com Staff |Jan 12, 2020, 03:15 PM IST

Published On Jan 12, 2020, 03:15 PM IST

Last UpdatedJan 12, 2020, 03:15 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग फिर क्रिकेट के मैदान में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. दोनों दिग्गज इस बार एक टीम के लिए नहीं बल्कि अलग-अलग टीमों की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे.

विराट बिग्रेड को घर में मात देने के लिए कोच मैकडोनल्ड ने बनाई ये ‘Strategy’, तेज गेंदबाज ने किया खुलासा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल, दोनों ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी आग के पीड़ितों की मदद के मद्देनजर धनराशि जुटाने के लिए 8 फरवरी को खेले जाने वाले एकमात्र चैरिटी मैच में स्टार सुसज्जित टीमों की कप्तानी करेंगे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को पुष्टि की कि यह ऑल-स्टार टी20 मैच बिग बैश लीग (बीबीएल) के फाइनल से पहले खेला जाएगा.

टीम में अन्य स्टार खिलाड़ियों में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के अलावा मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर, तेज गेंबाज ब्रेट ली, ऑलराउंडर शेन वॉटसन, एलेक्स ब्लैकवेल और पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी शामिल होंगे. महान खिलाड़ी स्टीव वॉ खेलेंगे नहीं लेकिन इसमें भूमिका अदा करेंगे.

T-20 की बढ़ती लोकप्रियता को देख चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट के बारे में दिया बड़ा बयान

इसी दिन भारतीय महिला टीम टी-20 विश्व कप मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. इस मैच के जरिए देश के जंगल में लगी विनाशकारी आग के शिकार लोगों के लिये धन राशि जुटाई जाएगी जो मेलबर्न या सिडनी में खेला जाएगा.

गौरतलब है कि हाल में वॉर्न ने अपनी ‘बैगी ग्रीन कैप’ की नीलामी से मिली 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से ज्यादा की राशि राहत कोष में दी थी. इस विनाशकारी आग से में लगभग 27 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,000 से अधिक घर तबाह हो चुके हैं.

Editor's Pick