add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विनोद कांबली ने हेल्थ पर दिया बड़ा अपडेट, जानिए कैसी है पूर्व क्रिकेटर की तबीयत ?

विनोद काबंली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मुकाबले खेले हैं. 17 टेस्ट मैचों में कांबली ने 1084 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है, वहीं 104 वनडे मुकाबले में कांबली ने 2 शतक और 14 अर्धशतक के साथ 2477 रन बनाए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - August 10, 2024 3:39 PM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के जिगरी दोस्त विनोद कांबली का कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह चलने में असमर्थ नजर आ रहे थे. इस वीडियो ने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया था. इस वीडियो में कांबली विचलित नजर आ रहे थे. अब विनोद कांबली का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है.

विनोद कांबली के इस ताजा वीडियो में उनसे जब उनका हाल पूछा गया तो उन्होंने ‘अंगूठा ऊपर’ किया और कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं. कांबली इस वीडियो में अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. 52 साल के विनोद कांबली ने कहा, ईश्वर की कृपा से मैं स्वस्थ और निरोग हूं और वह अभी भी मैदान में जाकर बल्लेबाजी करने के लिए पर्याप्त रूप से फिट हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के लिए कांबली ने खेले हैं 17 टेस्ट और 104 वनडे

विनोद काबंली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मुकाबले खेले हैं. 17 टेस्ट मैचों में कांबली ने 1084 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है, वहीं 104 वनडे मुकाबले में कांबली ने 2 शतक और 14 अर्धशतक के साथ 2477 रन बनाए हैं. 129 फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम 9965 रन दर्ज हैं, जिसमें 35 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं, 221 लिस्ट ए क्रिकेट मैच में कांबली ने 11 शतक और 35 अर्धशतक के साथ 6476 रन बनाए हैं.

TRENDING NOW

जब मैदान पर रो पड़े थे विनोद कांबली

वर्ल्ड कप 1996 के सेमीफाइनल में श्रीलंका और भारत का मुकाबला था. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था. इस मैच को दर्शकों के उपद्रव की वजह से रोक दिया गया था और श्रीलंका को जीत दे दी गई थी. मैच को रोके जाने के बाद भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली वापस लौटे रहे थे, वह रोते हुए नजर आ रहे थे. विनोद कांबली की यह तस्वीर टीवी से लेकर अखबारों तक में छाई थी.

सचिन के बचपन के दोस्त हैं विनोद कांबली

विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर बचपन के दोस्त हैं. दोनों एक साथ स्कूल में पढ़ते थे, इस दौरान दोनों ने स्कूल क्रिकेट में 664 रन की साझेदारी की थी. बाद में सचिन और कांबली ने भारतीय टीम के लिए एक साथ खेला.