×

VIDEO: बाय बाय रोहित...इंग्लिश फैंस ने भारतीय कप्तान के आउट होने के बाद उड़ाया मजाक

England fans troll Rohit Sharma: रोहित शर्मा रांची टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ दो रन बना सके. जेम्स एंडरसन की गेंद पर वह आउट हुए

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 24, 2024 6:12 PM IST

भारत और इंग्लैंड की टीम रांची में चौथे टेस्ट में आमने-सामने हैं. इंग्लैंड की टीम खेल के पहले दिन 353 रन के स्कोर पर ढेर हो गई, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 219 रन पर सात विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और सिर्फ दो रन की पारी खेलकर आउट हो गए. रोहित शर्मा के आउट होने के बाद इंग्लिश फैंस ने रोहित शर्मा का जमकर मजाक उड़ाया.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीसरे ही ओवर में जेम्स एंडरसन का शिकार बने. रोहित शर्मा ने नौ गेंदों का सामना किया और सिर्फ दो रन बनाकर विकेट के पीछे बेन फोक्स को कैच थमा बैठे. रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने पर इंग्लिश फैंस ने उनका जमकर मजाक उड़ाया. इंग्लैंड बार्मी आर्मी ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें इंग्लिश फैंस बाय-बाय रोहित, बाय-बाय रोहित गाते नजर आ रहे हैं.

क्या है मैच का हाल ?

रांची टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड की टीम खेल के दूसरे दिन 353 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. ओली रॉबिन्सन ने 58 रन बनाए, वहीं जो रूट 122 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने चार विकेट चटकाए. शोएब बशीर की धारदार गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया ने पहली पारी में सात विकेट गंवा दिए हैं. यशस्वी जायसवाल (73) ने अर्धशतक जमाया, उनके अलावा कोई और बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. शुभमन गिल ने 38 रन का योगदान दिया. दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल 30 रन और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर नाबाद हैं. टीम इंडिया पहली पारी में अभी 134 रन पीछे है.