टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे से लय में लौटेगा महिला क्रिकेट: CA हॉकले

भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे, एक टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 03, 2021, 06:45 PM IST

Published On Jun 03, 2021, 06:45 PM IST

Last UpdatedJun 03, 2021, 06:45 PM IST

(File photo)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ निक हॉकले ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे से महिला क्रिकेट को एक बार फिर लय मिलेगी। बीसीसीआई का आभार जताते हुए हॉकले ने कहा कि इन मैचों से महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 19 से 24 सितंबर के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ होगी जिसके बाद सितंबर से तीन अक्टूबर तक एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया की भारत कोविड अपील के लिए पैसा जुटाने के इरादे से 12 घंटे की लाइव गेमिंग में हिस्सा लेते हुए हॉकले ने कहा, ‘‘खेल (महिला क्रिकेट) की प्रगति को देखना शानदार है। हम काफी भाग्यशाली रहे कि पिछले साल दुनिया भर में कोविड के प्रकोप से पहले टी20 विश्व कप का आयोजन करा पाए। और इन मैचों से दोबारा लय मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महिला क्रिकेट को कोविड के कारण पुरुषों से अधिक नुकसान पहुंचा है। मैं भारतीय टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आइसोलेशन से गुजरने की जानकारी होने के बावजूद वे यात्रा के लिए राजी हो गए। ये बड़ा निवेश है। टी20 विश्व कप के फाइनल में हार के बाद भारत पलटवार (ऑस्ट्रेलिया पर) की कोशिश करेगा।’’

बायो-बबल का मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है: आंद्रे रसेल

पिछले साल मार्च में टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन से हार झेलनी पड़ी थी। भारतीय महिला टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का अंत सात से 11 अक्टूबर तक तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ होगा। एडीलेड में 2006 के बाद ऑस्ट्रेलिया में ये भारतीय महिला टीम का पहला टेस्ट होगा।

ये महिला क्रिकेट के इतिहास का दूसरा डे-नाइट टेस्ट होगा। पहला टेस्ट 2017 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था जो ड्रॉ रहा। साल 2014 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय टीम एक कैलेंडर साल में दो टेस्ट मैच खेलेगी। भारत को 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में भी एकमात्र टेस्ट खेलना है।

Editor's Pick