CA ने चोटिल क्रिस लिन को NoC देने से इंकार किया

बॉल टैंपरिंग मामले में बैन झेल रहे स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर ग्लोबल टी20 लीग में खेल रहे हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 30, 2018, 10:22 AM IST

Published On Jun 30, 2018, 10:22 AM IST

Last UpdatedJun 30, 2018, 10:22 AM IST

Chris Lynn © Getty Images

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन को कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग में हिस्सा लेने के लिए एनओसी देने से इंकार कर दिया है। दरअसल लिन के कंधे की इंजरी बोर्ड की चिंता का कारण है। कनाडा लीग के मार्की खिलाड़ियों में से एक लिन को एडमॉन्टन रॉयल्स के लिए खेलना था। जिसका पहला मैच आज डैरेन सैमी की टोरोंटो नेशनल्स के खिलाफ है, हालांकि अब एनओसी ना मिलने की स्थिति में लिन इस लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/umesh-yadav-its-very-difficult-to-get-a-chance-in-a-well-balanced-team-723293″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लिन काफी लंबे समय से कंधे की चोट से परेशान है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज में फील्डिंग के दौरान लिन का कंधा डिसलोकेट हो गया था, जिसके बाद ये चोट और गंभीर हो गई थी। इसी वजह से लिन ने पाकिस्तान सुपर लीग से भी नाम वापस ले लिया था। हालांकि हालत में कुछ सुधार आने के बाद उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां सीजन खेला था।

आईपीएल से लौटे लिन को इंग्लैंड दौरे पर वनडे-टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह नहीं मिली थी। बोर्ड चाहता है कि लिन कुछ और आराम लें ताकि वो सितंबर में होने वाले जीएलटी वनडे कप में पूरी तरह फिट होकर खेल सकें।

बॉल टैंपरिंग मामले में बैन झेल रहे स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर कनाडा की टी20 लीग में खेल रहे हैं। टोरोंटो नेशनल्स के लिए खेलते हुए स्मिथ ने पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं विनिपेग हॉक्स के सलामी बल्लेबाज वार्नर पहले मैच में फेल रहे।

Editor's Pick