- क्रिकेट न्यूज़
- News
- CAB names Ashok Dinda as Head of Vision 2028 programme & fast bowling coach
बीजेपी मंत्री अशोक डिंडा बने बंगाल के गेंदबाजी कोच, CAB ने किया बड़ा ऐलान
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने भारत के पूर्व गेंदबाज और बंगाल सरकार में मंत्री अशोक डिंडा को 'विजन 2028' का हेड और तेज गेंदबाजी कोच बनाया है. उनके अलावा उत्पल चटर्जी को स्पिन गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी मिली है.
Published On Jun 25, 2026, 04:22 PM IST
Last UpdatedJun 25, 2026, 04:22 PM IST
बीजेपी के विधायक और मंत्री अशोक डिंडा को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है. उनके साथ ही उत्पल चटर्जी को स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी मिली है. कैब ने अपने बड़े ‘विजन 2028’ प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत ये ऐलान किया है. जिसकी शुरुआत जुलाई 2026 में होने वाली है. अशोक डिंडा भारत के लिए 13 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. वहीं आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में डिंडा का प्रदर्शन कमाल का रहा है. वहीं उत्पल चटर्जी भी भारत के लिए 3 वनडे मैच खेल चुके हैं.
कैब ने जारी किया बयान
कैब की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने बुधवार को जुलाई 2026 से शुरू होने वाले विजन 2028 प्रोग्राम में बंगाल के दो बड़े क्रिकेटरों, उत्पल चटर्जी और अशोक डिंडा को शामिल करने की घोषणा की.डिंडा को विजन 2028 का हेड (प्रमुख) और तेज गेंदबाजी कोच बनाया गया है.मिस्टर चटर्जी को विजन 2028 के लिए स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया गया है. ‘विजन 2028’ को बंगाल में क्रिकेट की प्रतिभा को पहचानने और आगे बढ़ाने के लिए एक बड़े ब्लूप्रिंट के तौर पर डिजाइन किया गया है.संरचनात्मक विकास के लिए राज्य क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था ने पूरे कोचिंग कोर को इस पहल में शामिल कर लिया है.
बंगाल सरकार में मंत्री हैं अशोक डिंडा
उत्पल चटर्जी ने 1995 में भारत के लिए तीन वनडे खेले.उसके बाद उन्होंने 2008/09 सीजन में बंगाल के हेड कोच के तौर पर भी काम किया.वहीं, डिंडा ने 2009 से 2013 तक भारत के लिए 13 वनडे और 9 टी20 खेले.डिंडा पश्चिम बंगाल सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), वस्त्र और कृषि राज्य मंत्री के तौर पर भी काम कर रहे हैं. कैब के मुताबिक, सभी बड़े राज्य प्रतिनिधि स्क्वॉड के सहायक कोच के साथ हेड कोच, जिसमें अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23, और सीनियर पुरुष और महिला बंगाल टीमें शामिल हैं.
यह फैसला डेवलपमेंट कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष नीतीश रंजन दत्ता और ट्रेजरर संजय दास की ईडन गार्डन्स में जिला खेल एसोसिएशन के सचिव और प्रतिनिधि के साथ बैठक के बाद हुआ है.बैठक में पुरुषों और महिलाओं की बंगाल टी20 लीग के पूरा होने के बाद आने वाले 2026-27 स्थानीय सीजन के लिए रोड मैप तैयार किया गया.