रेप केस में फंसा DC का ये खिलाड़ी, हाईकोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर गंभीर आरोप लगे हैं. उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया कोलकाता हाईकोर्ट ने दिया है.

Edited By : Saurav Kumar |Jul 21, 2026, 12:51 PM IST

Published On Jul 21, 2026, 12:51 PM IST

Last UpdatedJul 21, 2026, 12:51 PM IST

बंगाल और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें काफी बढ़ते हुए नजर आ रही है. पोरेल पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि अभिषेक ने उन्हें शादी का झूठा झांसा दिया और मुकूंड में अपने फ्लैट में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. महिला ने यह भी बताया कि पोरेल ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की थी और कमरे में बंद रखा था क्रिकेटर ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया पर धमकियां भी दी थी.

मामला सामने आने के बाद कोलकाता हाईकोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए तुरंत इस क्रिकेटर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. अब कोलकाता पुलिस पोरेल की गिरफ्तारी में लग गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोर्ट ने तुरंत दिए गिरफ्तारी के आदेश

कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेकक पोरेल को गिरफ्तार करने के आदेश के साथ-साथ उनके सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तुरंत जब्त करने को भी पुलिस को कहा है. कोर्ट ने यह आदेश इसलिए दिया है ताकि तुरंत महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को लीक होने से रोका जा सके. वहीं पुलिस को जांच के दौरान एक पेन ड्राइव भी मिली है. इस पेन ड्राइव में जरूरी बूत हो सकते हैं.

अभिषेक ने खुद को बताया निर्दोष

कोलकता हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस खिलाड़ी ने खुद पर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह गलत और झूठा बताया है. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि उनके खिलाफ यह साजिश की गई है और सभी आरोप बेबुनियाद है. फिलहाल मामला मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज है और पुलिस इसकी जांच में लगी हुई है. खिलाड़ी ने यह भी कहा कि वह शुरुआती जांच पूरी होने के बाद इस मसले पर विस्तार से पूरा जवाब देंगे.

दिल्ली के लिए खेलते हैं आईपीएल

आपको बता दें कि अभिषेक पोरेल की गिनती प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों में की जाती है. वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं. वहीं घरेलू क्रिकेट में वह बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं.

Editor's Pick