• Home
  • News
  • Calum MacLeod: Victory over England doesn’t soothe the pain of missing world cup 2019

इंग्‍लैंड के खिलाफ जीत के नायक कैलम मैकिलोड को इस बात का है मलाल

इंग्‍लैंड और स्‍कॉटलैंड के बीच खेले गए एक मात्र वनडे मैच को मेजबान स्‍कॉटलैंड ने छह रनों से जीत लिया।

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 12, 2018, 04:52 PM IST

Published On Jun 12, 2018, 04:52 PM IST

Last UpdatedJun 12, 2018, 04:52 PM IST

Calum MacLeod (File Photo) © Getty Images

इंग्‍लैंड और स्‍कॉटलैंड के बीच खेले गए एक मात्र वनडे मैच को मेजबान स्‍कॉटलैंड ने छह रनों से जीत लिया। स्‍कॉटलैंड ने कैलम मैकलियोड की तूफानी बल्‍लेबाजी के दम पर 50 ओवर में 371/5 रन ठोक डाले। मैकलियोड ने इस मुकाबले में महज 94 गेंदों पर 140 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 16 चौके और तीन छक्‍के लगाए। इंग्‍लैंड की टीम ने भी अच्‍छा संघष किया। हालांकि वो 49वें ओवर की पांचवी गेंद पर 365 के स्‍कोर पर ही ऑलआउट हो गई। कैलम मैकलियोड को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/team-india-to-play-against-afghanistan-with-jersey-which-has-fitness-measurement-chip-719571″][/link-to-post]

विश्‍वकप में क्वालीफाई नहीं करने का मलाल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीबीसी स्‍पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कैलम मैकलियोड ने कहा, “निश्चित तौर पर हमारी टीम ने इंग्‍लैंड के खिलाफ अच्‍छा प्रदर्शन किया, लेकिन मुझे अब भी अगले साल इंग्‍लैंड में होने वाले विश्‍वकप में क्‍वालीफाई नहीं करने का मलाल है।” जिम्‍बाब्‍वे में खेले गए विश्‍वकप क्‍वालीफायर में वेस्‍टइंडीज और अफगानिस्‍तान की टीम ही विश्‍वकप खेलने के लिए टॉप-10 टीमों में अपनी जगह बना पाई। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में बारिश और खराब अंपायरिंग का खामियाजा स्‍कॉटलैंड को भुगतना पड़ा।

कैलम मैकलियोड ने कहा, “इंग्‍लैंड के खिलाफ जीत हमारे लिए खास है। अब ये हमारी जिम्‍मेदारी है कि इस जीत को हम आगे कहा तक लेकर जा पाते हैं। विश्‍वकप क्‍वालीफायर में जो भी हुआ वो ये जीत हमारे लिए ये वापस नहीं ला सकती है। अब हमें आगे और मैच जीतने की जरूरत है। इस जीत के साथ हमारे लिए नई रास्‍ते खुल गए हैं।”

आईसीसी पर उठाए सवाल

उन्‍होंने कहा, “ये मैच निश्चित तौर पर मेरे जीवन का सबसे बेस्‍ट मैच है। हमने नंबर एक की टीम को हराया है।” कोच ग्रांट ब्रैडबर्न ने कहा, ” इंग्‍लैंड जैसी बड़ी टीम के सामने जीत से आईसीसी के पास ये संदेश जरूर गया होगा कि केवल टॉप 10 टीमें ही विश्‍वकप खेलने के लायक नहीं है। बाकी देश भी अच्‍छा खेल रहे हैं।”

Editor's Pick