क्लब क्रिकेट में वापसी को मौके की तरह देख रहे हैं कैमरून बैनक्रॉफ्ट

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बैनक्रॉफ्ट पर लगा बैन दिसंबर में समाप्त हो रहा है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 07, 2018, 07:54 PM IST

Published On Oct 07, 2018, 07:54 PM IST

Last UpdatedOct 07, 2018, 07:54 PM IST

Cameon Bancroft © Getty Images

बॉल टैंपरिंग मामले में 9 महीनें के लिए बैन हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने रविवार को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया प्रीमियर क्लब क्रिकेट में वापसी की है। बैनक्रॉफ्ट ने अपने साथ बैन हुए स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की तरह विदेशी टी20 लीगों में भाग नहीं लिया। क्लब क्रिकेट से पहले बैनक्रॉफ्ट केवल एनटी स्ट्राइक लीग में खेलते नजर आए थे। क्लब क्रिकेट में वापसी कर रहे बैनक्रॉफ्ट इसे एक अवसर की तरह देख रहे हैं।

क्रिकेट डॉट कॉम एयू से बातचीत में बैनक्रॉफ्ट ने कहा, “ये मेरे लिए कुछ वापस देने का मौका है। मैने यहां काफी मजेदार समय बिताया है।” क्रिकेट के मैदान से दूर बैनक्रॉफ्ट अच्छा समय बिता रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने योगा टीचर ट्रेनिंग का कोर्स पूरा किया है। बैनक्रॉफ्ट का कहना है कि वो क्रिकेट से अलग अपनी जिंदगी जी रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “मैं खुद को इस शख्स से जो कि एक पेशेवर क्रिकेटर है, उससे अलग कर देखना सीख रहा हूं, मैं सोचता था कि मैं यही इंसान हूं। जितना ज्यादा मैं उसे जाने दे रहा हूं और अपने आप को समझ रहा हूं, इससे वो चिंता भी कम हो रही है जो कि बतौर पेशेवर क्रिकेटर आप अपने ऊपर डालते हैं। इन चुनौतियों से लड़ना मुश्किल था, लेकिन ये मेरे सफर का हिस्सा है।”

जहां बैनक्रॉफ्ट क्रिकेट से दूर अपने समय का आनंद ले रहे हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। बैनक्रॉफ्ट ने माना कि ये उनके लिए मुश्किल समय है। सलामी बल्लेबाज ने कहा, “ऐसे कई मौके आए जब मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा था और बैठकर ये सोचने लगता था कि आखिर मैं यहां कैसे पहुंच गया। मैं इस समय वहां नहीं हो सकता हूं लेकिन ये दूसरे खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है।”

Editor's Pick