- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cameron Bancroft should’ve approached the coaching staff before ball-tampering incident: Darren Lehmann
लेहमन बोले- बैंक्रॉफ्ट को कोचिंग स्टाफ को बताना चाहिए था
स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद लेहमन ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था।
Published On Dec 27, 2018, 11:41 AM IST
Last UpdatedDec 27, 2018, 11:41 AM IST
Cameron-Bancroft © Getty Images (File Photo)
गेंद से छेड़छाड़ मामले के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच रहे डेरेन लेहमन का मानना है कि केपटाउन में जब इसकी योजना बन रही थी तब तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ को आंख नहीं मूंदनी चाहिए थी।
स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद लेहमन ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने इस घटना को अंजाम दिया था और उन पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा जो शनिवार को समाप्त हो रहा है जबकि स्मिथ और वार्नर को मार्च तक इंतजार करना होगा।
पढ़ें: बैनक्रॉफ्ट और स्मिथ के बयान से पोंटिंग हैरान
लेहमन ने ‘मैकरी स्पोर्ट्स रेडियो’ से कहा, ‘स्मिथ ने इस योजना पर आंख मूंदने का फैसला किया। वह देश के कप्तान थे और उनका इस पर नियंत्रण होना चाहिए था।’
उन्होंने कहा, ‘मैं अब भी देश की कप्तानी करने के दबाव को नहीं समझ पाया हूं। यह काफी ज्यादा होता होगा।’
पढ़ें: पर्थ स्कॉचर्स की जीत में चमके पेसर रिचडर्सन
लेहमन ने कहा कि बैनक्रॉफ्ट से जब गेंद की शक्ल बिगाड़ने के लिए कहा गया तो उन्हें इस बारे में सहयोगी स्टाफ को बताना चाहिए था।
उन्होंने कहा, ‘हां, उन्हें हमारे पास आना चाहिए था। इन खिलाड़ियों ने बड़ी गलती की जिसका कई लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ा। हम जानते हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था लेकिन ऐसा हुआ।’
(इनपुट-भाषा)