IPL 2026: कैमरन ग्रीन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, केकेआर ने खरीदा
IPL 2026: कैमरन ग्रीन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, केकेआर ने खरीदा
कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये देकर खरीदा. हालांकि ग्रीन के खाते में पूरे पैसे नहीं आएंगे.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 16, 2025 3:58 PM IST
Cameron-green IPL Price
कैमरन ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. मंगलवार 16 दिसंबर को अबू धाबी में चल रहे आईपीएल ऑक्शन 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा. ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच काफी संघर्ष देखने को मिला. इससे पहले मिशेल स्टार्क को आईपीएल 2024 में केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था.
ग्रीन को 18 करोड़ ही क्यों मिलेंगे…
हालांकि ग्रीन के खाते में सिर्फ 18 करोड़ रुपये ही जाएंगे. बीसीसीआई के नियम के हिसाब से मिनी ऑक्शन में किसी भी विदेशी खिलाड़ी को बीसीसीआई के रीटेन प्लेयर के सर्वाधिक पैसे, जो इस बार 18 करोड़ रुपये हैं, या पिछले मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी को मिली रकम, जो इस बार ऋषभ पंत (27 करोड़) है, में से जो कम है, उससे अधिक रकम नहीं मिलेगी. 18 करोड़ से ऊपर की रकम बीसीसीआई के प्लेयर वेलफेयर खाते में जाएगी.
Add Cricket Country as a Preferred Source
IPL की नीलामी शुरू होने से पहले से ही माना जा रहा था कि ग्रीन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता के बीच मुकाबला देखा जा सकता है. और ऐसा हुआ भी. ग्रीन के मैनेजर की गलती की वजह से वह बल्लेबाजों की श्रेणी में रहे. न कि ऑलराउंडर कैटेगिरी में थे. हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स जिसके पास 64.30 करोड़ का बजट लेकर आए थे. उन्हें आंद्रे रसेल को रिलीज करने के बाद एक मिडल-ऑर्डर बल्लेबाज की जरूरत थी जो आक्रामक होकर बल्लेबाजी कर सके. ग्रीन किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और साथ ही 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी भी कर सकते हैं.
ग्रीन साल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे. और 2024 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा थे. हालांकि 2025 में वह चोट की वजह नहीं खेल पाए थे. वह जून में ऑस्ट्रेलिया की टीम में विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर लौटे. हालांकि अब उन्हें गेंदबाजी की इजाजत मिल चुकी है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.