• Home
  • News
  • Cameron Green is not looking in same touch says former Australia Captain Aaron Finch

'कैमरन ग्रीन को ड्रॉप कर दो', 25 करोड़ के खिलाड़ी पर पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, बढ़ीं KKR की मुश्किलें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को खरीदा था तो उसे बहुत उम्मीदें थीं कि यह खिलाड़ी इस सीजन में उनकी किस्मत बदल देगा. लेकिन ग्रीन अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 07, 2026, 02:02 PM IST

Published On Apr 07, 2026, 02:02 PM IST

Last UpdatedApr 07, 2026, 02:02 PM IST

Cameron Green batting

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ग्रीन पर काफी रकम खर्च की है लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है.

नई दिल्ली: कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बहुत उम्मीदों के साथ अपनी टीम में जोड़ा था. उन पर अच्छी खासी रकम भी खर्च की थी. गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख पलटने वाले इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को शामिल कर केकेआर ने बड़ा दांव खेला था. लेकिन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में यह दांव उलटा पड़ता हुआ दिख रहा है. ग्रीन का प्रदर्शन लगातार तीसरे मैच में भी खराब रहा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि मैच बारिश की वजह से धुल गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ा लेकिन ग्रीन की भूमिका पर सवाल गहरे हो गए. ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने भी कहा है कि ग्रीन पहले जैसी लय में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ग्रीन की बल्लेबाजी में थोड़ी घबराहट दिख रही है.

KKR ने ग्रीन पर खर्च किए 25.20 करोड़ रुपये

केकेआर ने ग्रीन को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, ग्रीन अब तक टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं. 3 मुकाबलों में ग्रीन ने सिर्फ 24 रन बनाए हैं. इसके साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कहने पर वह वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से शुरुआती मुकाबलों में गेंदबाजी भी नहीं कर रहे हैं. ग्रीन के गेंदबाजी न करने का असर केकेआर के टीम संतुलन पर भी पड़ा है. और पहले ही कई प्रमुख गेंदबाजों की चोटों से परेशान केकेआर की मुश्किलों में इस वजह से इजाफा ही हुआ है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

या तो उन्हें ड्रॉप कर दो

आरोन फिंच ने ‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ के साथ बात करते हुए ग्रीन की फॉर्म को लेकर कहा, ‘तीन मुकाबलों में से एक में वह रनआउट हुए थे, जिसमें उनकी कोई गलती नहीं थी. फिर भी वह दो बार नाकाम रहे हैं. बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन थोड़े घबराए हुए नजर आ रहे हैं; वह पहले जैसी लय में नहीं दिख रहे हैं. याद है जब वह मुंबई इंडियंस के लिए बैटिंग ऑर्डर में ऊपर खेलते थे, तो उनका खेलने का अंदाज कितना अलग होता था? क्रीज पर वह तब काफी हावी होकर खेलते थे. अब वह थोड़े हिचकिचाते हुए दिख रहे हैं. ग्रीन को बैटिंग ऑर्डर में नीचे नहीं भेजना चाहिए. आप उन्हें टॉप ऑर्डर में खिलाओ या फिर उन्हें आराम दे दो.’

रहाणे की कप्तानी पर भी उठे सवाल

फिंच ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हुए मैच में केकेआर के रणनीतिक फैसलों पर भी सवाल उठाए. फिंच बादल छाए रहने और बारिश से प्रभावित हालात होने के बावजूद कप्तान अजिंक्य रहाणे के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले से नाखुश दिखाई दिए.

उन्होंने कहा, ‘टॉस जीतकर और विकेट के एक दिन तक कवर के नीचे रहने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला करना, जबकि आपको पता है कि बारिश का माहौल है. इसका कोई मतलब ही नहीं बनता था. यह मेरे लिए एक खतरे की घंटी है. आपके पास सारी जानकारी होने के बाद भी आप गलत फैसला ले रहे हैं.’

KKR Full Schedule IPL 2026

तारीख मैच वेन्यू समय
29 मार्च मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई 7:30 PM
2 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता 7:30 PM
6 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स कोलकाता 7:30 PM
9 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता 7:30 PM
14 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई 7:30 PM
17 अप्रैल गुजरात टाइटंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स अहमदाबाद 7:30 PM
19 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स कोलकाता 3:30 PM
26 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स लखनऊ 7:30 PM
3 मई सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद 3:30 PM
8 मई दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली 7:30 PM
13 मई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स रायपुर 7:30 PM
16 मई कोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटंस कोलकाता 7:30 PM
20 मई कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस कोलकाता 7:30 PM
24 मई कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता 7:30 PM

कैसा रहा है केकेआर का प्रदर्शन

केकेआर का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक निराशाजनक रहा है. टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, सोमवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. केकेआर के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही इस सीजन में अब तक लय में दिखाई नहीं दिए हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick