• Home
  • News
  • Cameron Green is nowhere near of Andre Russell says Mohammed Kaif Ahead of IPL 2026 for KKR

IPL 2026: शाहरुख खान ने बदली आंद्रे रसेल की भूमिका, ग्रीन तो आसपास भी नहीं: मोहम्मद कैफ

Cameron Green vs Andre Russell: आंद्रे रसेल की पावर ने बल्ले से केकेआर को कई मैच जितवाए और गेंदबाजी से उनका रुख पलटा. पर क्या कैमरन ग्रीन उस जादू को दोहरा पाएंगे. यह बड़ा सवाल है.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 25, 2026, 10:49 AM IST

Published On Mar 25, 2026, 10:49 AM IST

Last UpdatedMar 25, 2026, 10:49 AM IST

cameron green and andre russell

cameron green and andre russell

नई दिल्ली: आंद्रे रसेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं. टीम को आईपीएल चैंपियन बनाने में भी उनका अहम योगदान रहा. लेकिन अब वह टीम के साथ नहीं हैं. केकेआर ने इस कैरेबियाई खिलाड़ी को अब पावर-हिटिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है. और इसके साथ ही उन्हें सम्मान देने के लिए उनकी जर्सी नंबर 12 भी रिटायर कर दी है. और उनकी कमी को पूरा करने के लिए केकेआर ने कैमरन ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया. ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर से टीम को काफी उम्मीदें हैं. लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं. उनका कहना है कि ग्रीन असल में आंद्रे रसेल की कमी को पूरा नहीं कर पाएंगे. कैफ ने ध्यान दिलाया कि एशेज और टी20 वर्ल्ड कप में ग्रीन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. ऐसे में आईपीएल 2026 पर उनके खेल पर गहरी नजरें रहेंगी.

‘ग्रीन असल में आंद्रे रसेल के आसपास भी नहीं हैं…’

अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद कैफ ने कहा, ‘ग्रीन बहुत टैलेंटेड हो सकते हैं, लेकिन रसेल की जगह भरने और कोलकाता की फ्रेंचाइजी पर वैसा ही प्रभाव डालने में उन्हें लंबा समय लग सकता है. वह आंद्रे रसेल के आस-पास भी नहीं हैं. वह एक अच्छे बैटर हैं, लेकिन जब आप उनकी तुलना रसेल से करते हैं तो बहुत बड़ा फर्क दिखता है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल से पहले किया बड़ा फैसला, रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान

उन्होंने कहा, रसेल ने अपनी बल्लेबाजी से बहुत योगदान दिया और वह एक गोल्डन आर्म भी थे.उन्हें हमेशा चार ओवर बॉलिंग करने का मौका नहीं मिला, लेकिन जब भी उन्होंने बॉलिंग की, उन्होंने विकेट लिए। उनकी कमी कैमरून ग्रीन भी पूरी नहीं कर सकते.’

आंद्रे रसेल और कैमरन ग्रीन IPL Record

आंद्रे रसेलआंकड़ेकैमरन ग्रीन
140मैच29
115पारी28
2651रन707
28.20औसत41.58
174.17स्ट्राइक-रेट153.69
01001
12502
1864s62
2236s32
41कैच10
123विकेट16

कैफ ने कहा- यह शाहरुख खान का भी प्लान

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने केकेआर की टीम में मौजूद वेस्टइंडीज के एक अन्य ऑलराउंडर रोवमन पॉवेल को भी रसेल के समकक्ष नहीं माना. कैफ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि केकेआर क्रिस गेल के साथ जो हुआ उसे दोहराना नहीं चाहती थी. आंद्रे रसेल अभी भी कई लीग में खेलते हैं और पूरी तरह से रिटायर नहीं हुए हैं. मुझे लगता है कि बाद में प्लान में बदलाव हुआ. केकेआर को लगा कि अगर यह लड़का नीलामी में जाता है और वही करता है जो क्रिस गेल ने रिलीज होने के बाद किया था, तो वे वही गलती दोबारा करेंगे. इसलिए बाद में उन्होंने उससे बात की और सपोर्ट स्टाफ में लाने का फैसला किया. इसमें शाहरुख खान की भूमिका अहम है.’

आंद्रे रसेल ने आईपीएल 2026 से पहले लीग से संन्यास ले लिया था. इसके बाद केकेआर ने उन्हें ‘पावर कोच’ के रूप में नियुक्त किया था. आईपीएल 2026 में केकेआर 29 मार्च को अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी.

IPL 2026 से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick