• Home
  • News
  • Cameron Green not far away from bowling return Says KKR bowling coach Tim Southee

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले कैमरन ग्रीन की गेंदबाजी पर टिम साउदी ने दिया अपडेट

केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था लेकिन उन्होंने इस सत्र में अब तक गेंदबाजी नहीं की है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 05, 2026, 09:16 PM IST

Published On Apr 05, 2026, 09:16 PM IST

Last UpdatedApr 05, 2026, 09:16 PM IST

Cameron Green

Cameron Green

आईपीएल 2026 की शुरुआत कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए निराशाजनक रहा है. कोलकाता की टीम को अपने पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल 2026 के ऑक्शन में केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा था, मगर कैमरन ग्रीन अब तक इस सीजन गेंदबाजी नहीं कर सके हैं. फिटनेस की वजह से वह टीम में बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं, हालांकि जल्द ही उनकी गेंदबाजी शुरू होने की उम्मीद है. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच टिम साउदी ने इसे लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच टिम साउदी ने रविवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे मंहगे विदेश खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने नेट में गेंदबाजी करना फिर से शुरू कर दिया है और वह जल्द ही मैच में गेंदबाजी करते दिखेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीठ की सर्जरी के बाद हो रहा है वर्कलोड मैनजमेंट

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था लेकिन उन्होंने इस सत्र में अब तक गेंदबाजी नहीं की है क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) उनकी पीठ की सर्जरी के बाद उनके कार्यभार पर नजर रख रहा है.

कैमरन ग्रीन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं: साउदी

साउदी ने केकेआर के पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हां, कैमरन ग्रीन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और अपने उबरने पर काम कर रहे हैं, वह खुद को गेंदबाजी करने के लिए फिर से तैयार कर रहे हैं, वह ऐसा करना जारी रखेंगे.

क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ करेंगे गेंदबाजी ?

हालांकि इस बात की संभावना कम है कि ग्रीन सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ़ गेंदबाजी करेंगे, भले ही उन्हें शनिवार को एक अभ्यास सत्र में पूरी रफ्तार से गेंदबाजी करते देखा गया था.

रविवार को मैच से एक दिन पहले ईडन गार्डन्स में होने वाली ट्रेनिंग बारिश की वजह से रद्द हो गई जिसमें ज्यादातर नियमित खिलाड़ी शामिल नहीं हुए जबकि कुछ घरेलू खिलाड़ियों ने इंडोर ट्रेनिंग की जिनमें अंगकृष रघुवंशी और राहुल त्रिपाठी शामिल थे.

केकेआर को पहले दो मैचों में मिली हार

कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 के पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर को पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने हराया, वहीं दूसरे मैच में टीम को सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया.

Editor's Pick