VIDEO: कैमरन ग्रीन के शॉट से कार की गेट पर आया डेंट, फॉर्म में लौटा सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी
कैमरन ग्रीन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 55 गेंद में 79 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में सात चौके और चार छक्के शामिल थे
Published On Apr 17, 2026, 09:49 PM IST
Last UpdatedApr 17, 2026, 09:49 PM IST
Cameron green shot
Cameron green six Video: आईपीएल 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी ने आखिरकार IPL 2026 में अपनी छाप छोड़ी. केकेआर के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 55 गेंद में 79 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में सात चौके और चार छक्के शामिल थे.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 32 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद कैमरन ग्रीन ने रोवमेन पॉवेल (20 बॉल में 27 रन) के साथ साझेदारी की और केकेआर की वापसी कराई. उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ा और आईपीएल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. उन्होंने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह उनका आईपीएल में तीसरा अर्धशतक भी है.
IPL में कैमरन ग्रीन के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर:
100* (MI) बनाम SRH, मुंबई (वानखेड़े), 2023
79 (KKR) बनाम GT, अहमदाबाद, 2026,
67 (MI) बनाम PBKS, मुंबई (वानखेड़े), 2023
64* (MI) बनाम SRH, हैदराबाद, 2023
ग्रीन के शॉट से कार पर लगा डेंट
कैमरन ग्रीन ने 13वें ओवर में गेंदबाज अशोक शर्मा की जमकर धुनाई की और उनके इस ओवर में दो छक्के जड़ दिए. इस ओवर की तीसरी बॉल जो लगभग 146.5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई थी, उस पर ग्रीन ने जोरदार शॉट लगाया, यह शॉट सीधे बाउंड्री लाइन के पास खड़ी कार पर लगी और कार पर डेंट लग गया.
IPL में 19 पारियों के बाद जड़ा अर्धशतक
आईपीएल में 19 पारियों के बाद यह उनका पहला 50+ स्कोर है. इससे पहले उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ़ से खेलते हुए वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ 100 रन बनाकर नाबाद पारी खेली थी.
केकेआर ने 25.20 करोड़ की लगाई थी बोली
कैमरन ग्रीन आईपीएल 2026 के सबसे महंगे और आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. केकेआर ने कैमरन ग्रीन को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 25.20 करोड़ में खरीदा था.