×

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल, पूरी लिस्ट आई सामने- बड़ा नाम शामिल नहीं

IPL 2026 Players Auction List: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. वहीं कुछ ऐसे नाम भी हैं जिनका न होना फैंस को हैरान कर सकता है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 2, 2025 9:36 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए 1300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है. भारत की ओर से बड़े नामों में मयंक अग्रवाल, राहुल चाहर, रवि बिश्नोई, आकाश दीप, वेंकटेश अय्यर, सरफराज खान, नवदीप सैनी, पृथ्वी साव और उमेश यादव जैसे नाम शामिल है. एक दिन की यह नीलामी 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगी.

क्रिकबज की खबर के अनुसार इस लिस्ट में कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. इसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के कई खिलाड़ी हैं. कैमरन ग्रीन, मैथ्यूज शॉर्ट और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं. जोश इंग्लिस, जो अपनी शादी की वजह से शायद इस टूर्नामेंट में भाग न ले पाएं, ने भी रजिस्ट्रेशन करवाया है. इग्लैंड से जिमी स्मिथ और जॉनी बेयरस्टो, न्यूजीलैंड से रचिन रविंद्र, श्रीलंका के वानिंडु हसरंगा और मतीशा पथिराना का नाम इस लिस्ट में हैं. हैरानी की बात यह है कि ग्लेन मैक्सवेल ने इस बार आईपीएल नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है. आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था.

अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं. और अब कुल 77 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी. इसमें कुल 31 खिलाड़ी हो सकते हैं.

सबसे अधिक 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है. वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई ही इस लिस्ट में हैं. कुल 45 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस की लिस्ट में अपना नाम रजिस्टर करवाया है.

आईपीएल में कई सीजन खेल चुके बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के स्पिनर आदित्य अशोक का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है. शाई होप, अकील हुसैन और अलजारी जोसफ, वेस्टइंडीज के इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये है.

इस लिस्ट में कुल 14 देशों के खिलाड़ी शामिल हैं. इसमें भारत के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड और यूएएस शामिल हैं. यहां तक कि मलेशिया के एक खिलाड़ी ने भी अपना नाम दर्ज करवाया है. भारतीय मूबल के वीरनदीप सिंह, जो दाएं हाथ के एक ऑलराउंडर हैं, ने अपना नाम दर्ज करवाया है. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये है.

खिलाड़ियों को रीटेन करने की डेडलाइन 15 नवंबर थी. 10 टीमों ने इसके बाद जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया है उसके बाद कुल 237.55 करोड़ रुपये की कुल रकम उनके पास बची है. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा 64.30 करोड़ रुपये बाकी हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.40 करोड़ रुपये हैं.

TRENDING NOW

बेस प्राइस 2 करोड़ के खिलाड़ी

रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर, मुजीब-उर-रहमान, नवीन-उल-हक, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ, मुस्तफिजुर रहमान, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, जेमी स्मिथ, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, रचिन रवींद्र, गेराल्ड कोएट्ज़ी, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, रिली रूसो, तबरेज शम्सी, डेविड विसे, वानिंदु हसरंगा, मतेशा पथिराना, महेश थीकशाना, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन अल्ज़ारी जोसेफ