नेशनल एंथम के बाद जश्न में भी अलग-थलग पड़े ग्रीन, हेजलवुड ने भगाया, जानिए वजह

Cameron Grenn Covid Positive: ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन और कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड्स मैच से पहले कोविड पॉजिटिव पाए गए, हालांकि हेड ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए समय पर ठीक होने में कामयाब रहे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 26, 2024, 10:01 AM IST

Published On Jan 26, 2024, 10:01 AM IST

Last UpdatedJan 26, 2024, 10:01 AM IST

Cameron Green

(Photo credit-IANS)

ब्रिस्बेन. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने गाबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में विकेट का जश्न मना रहे टीम के साथी कैमरन ग्रीन को धकेल दिया, क्योंकि कैमरून ग्रीन कोरोना पॉजिटिव थे.

राष्ट्रगान के दौरान अलग खड़े हुए

ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन और कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड्स मैच से पहले कोविड पॉजिटिव पाए गए, हालांकि हेड ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए समय पर ठीक होने में कामयाब रहे, मैकडोनाल्ड्स और ग्रीन को दूरी बनाए रखनी पड़ी. ग्रीन को कोरोना पॉजिटिव के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की अंतिम एकादश में जगह मिल गई, राष्ट्रगान के दौरान वह अपने साथियों से अलग खड़े हुए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फील्डिंग के दौरान जोश हेजलवुड ने भगाया

जैसे ही वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, शुरुआती विकेट गिरने के जश्न के साथ खेल शुरू हुआ और एक अनोखी घटना घटी. जोश हेज़लवुड को, जश्न के माहौल में, कैमरून ग्रीन को दूरी बनाए रखने की याद दिलानी पड़ी, हेजलवुड ने कैमरन ग्रीन को दूर रहने को कहा. स्टीव स्मिथ ने मैच की पूर्व संध्या पर आश्वासन देते हुए सकारात्मक परीक्षण परिणामों के बावजूद कहा, कि वह ठीक है, कोई भी शारीरिक परेशानी नहीं है, बस परीक्षण सकारात्मक आया. वह और एंड्रयू मैकडोनाल्ड्स दोनों ठीक हैं.

खेल के पहले दिन वेस्टइंडीज की टीम ने आठ विकेट पर 266 रन बनाए. हालांकि खेल के दूसरे दिन पहले अब कैमरून ग्रीन और कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड्स दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है.

Editor's Pick