×

क्या रोहित शर्मा के बगल में बैठे इस क्रिकेटर को पहचान सकते हैं?

रोहित शर्मा ने वॉर्म अप मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 98 रनों की पारी खेली थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 15, 2016 2:11 PM IST

रोहित शर्मा और हरभजन सिंह Photo courtesy: Twitter
रोहित शर्मा और हरभजन सिंह Photo courtesy: Twitter

भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने जा रही है। भारतीय क्रिकेटप्रेमी अपनी चहेती क्रिकेट टीम को एक बार फिर से टी20 खिताब जीतते देखना चाहते हैं और यही कारण है कि सोशल मीडिया में फैन्स की महफिलें खूब देखने को मिल रही हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले भारतीय क्रिकेटर मस्ती में नजर आ रहे हैं। हाल ही में ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए रोहित शर्मा और हरभजन सिंह ने अपने चाहने वालों को चौंका दिया। इस फोटो में हरभजन सिंह बिना पगड़ी के नजर आ रहे हैं और इस वजह से वह बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं और कई लोग तो उन्हें पहचान ही नहीं पाते कि वह हरभजन सिंह हैं। हरभजन ने इस फोटो को ट्विटर पर डालते हुए लिखा है, “इस फोटो में दिख रहे इस व्यक्ति ने मुझे हंसाया। आप क्या कहेंगे इस फोटो के बारे में?” ये भी पढ़ें: सचिन ने अपनी चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों की भविष्यवाणी की

टी20 विश्व कप का यह छठवां संस्करण है और भारतीय टीम साल 2007 में इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद से टूर्नामेंट में विजेता नहीं बन पाई है। आजकल भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं इसका सुबूत वे वॉर्म अप मैच में दो बार दे चुके हैं। भारतीय टीम ने पहले वॉर्म अप मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 45 रनों से जीत दर्ज की थी जिसमें रोहित शर्मा ने नाबाद 98 रन बनाए थे। वहीं दूसरे मैच में भारतीय टीम को भले ही दक्षिण अफ्रीका के हाथों ने 4 रनों से पराजय मिली हो, लेकिन भारतीय टीम के अमूमन सभी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। इस मैच में सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन ने 73 रनों की नाबाद पारी खेली थी तो सुरेश रैना ने भी अच्छे हाथ दिखाए थे। वहीं हरभजन सिंह ने वॉर्म अप मैचों में किफायती गेंदबाजी की थी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वह अंतिम एकादश में जगह बना पाते हैं कि नहीं।

TRENDING NOW