• Home
  • News
  • Canada vs New Zealand T20 World Cup 2026 match under ICC corruption investigation

क्या टी20 विश्व कप 2026 में हुई थी मैच फिक्सिंग ? जांच के दायरे में इस टीम का कप्तान

इसका खुलासा 'करप्शन, क्राइम और क्रिकेट' नामक एक डॉक्यूमेंट्री में हुआ, जिसे कनाडा के इन्वेस्टिगेटिव प्रोग्राम द फ़िफ़्थ इस्टेट ने बनाया है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 17, 2026, 04:49 PM IST

Published On Apr 17, 2026, 04:49 PM IST

Last UpdatedApr 17, 2026, 04:49 PM IST

Match fixing

Match fixing

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में इस साल की शुरुआत में टी-20 विश्व कप का आयोजन हुआ है. टी-20 विश्व कप के मुकाबले सात फरवरी से आठ मार्च 2026 तक खेले गए थे. भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था. अब टी-20 विश्व कप में एक मैच में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है और आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट इसकी जांच कर रही है.

विश्व कप में भ्रष्टाचार का आरोप कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच से जुड़ा है जो 17 फरवरी को चेन्नई में खेला गया था, इस मैच में न्यूजीलैंड ने कनाडा को आठ विकेट से हरा दिया था. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट दो जांच कर रही है, जिसमें क्रिकेट कनाडा के अलग-अलग पहलुओं और अंतरराष्ट्रीय व घरेलू स्तर पर ICC के एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन के आरोप हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डॉक्यूमेंट्री से हुआ बड़ा खुलासा

भ्रष्टाचार का खुलासा ‘करप्शन, क्राइम और क्रिकेट’ नामक एक डॉक्यूमेंट्री में हुआ, जिसे कनाडा के इन्वेस्टिगेटिव प्रोग्राम द फ़िफ़्थ इस्टेट ने बनाया है. 43 मिनट की यह फ़िल्म क्रिकेट कनाडा में भ्रष्टाचार और प्रशासन से जुड़े कई गंभीर आरोपों की पड़ताल करती हुई दिखती है, इस डॉक्यूमेंट्री को शुक्रवार को प्रसारित किया गया.

जांच के घेरे में न्यूजीलैंड की पारी का पांचवां ओवर

कनाडा और न्यूज़ीलैंड मैच में जांच का केंद्र न्यूज़ीलैंड की पारी का पांचवां ओवर है, जब कनाडा कप्तान दिलप्रीत बाजवा गेंदबाज़ी करने आए. कनाडा के कप्तान बाजवा ने ओवर की शुरुआत नो-बॉल से की, फिर लेग साइड पर वाइड डाली और कुल 15 रन दे बैठे.

वहीं दूसरी जांच एक टेलीफोन कॉल की रिकॉर्डिंग से जुड़ा है, कनाडा के पूर्व कोच ख़ुर्रम चौहान ने दावा किया कि क्रिकेट कनाडा के कुछ सीनियर बोर्ड सदस्यों ने उन पर राष्ट्रीय टीम में कुछ खिलाड़ियों को चुनने का दबाव डाला, यह ऑडियो पिछले साल लीक हुआ था और तब से ACU इसकी जांच कर रही है, इस रिकॉर्डिंग में मैच फ़िक्सिंग की कोशिशों के भी आरोप हैं, हालांकि उन्हें साबित करना मुश्किल बताया गया है.

कनाडा के खिलाड़ियों को 2024 T20 विश्व कप की प्राइज़ मनी मिलने में देरी का सामना करना पड़ा था. इस डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि जुलाई 2025 से खिलाड़ियों के पास कॉन्ट्रैक्ट नहीं था. खिलाड़ियों को T20 विश्व कप से पहले चार महीनों के लिए उन्हें छोटे रिटेनरशिप पर रखा गया.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Editor's Pick