add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बाबर आजम की बेइज्जती पर शादाब खान ने दी सफाई, जानें क्या कहा ?

शादाब खान ने कहा, हमने भी पाकिस्तान के लिए बहुत अच्छे प्रदर्शन किए हैं, लेकिन आखिर में विश्व कप में भी हमने एक टीम के तौर पर नतीजे हासिल किए हैं जैसे 2021 में भारत को हराना.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 19, 2026 12:39 PM IST

पाकिस्तान की टीम ने नामीबिया को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. पाकिस्तान को भारत से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था, उसने बुधवार को यहां नामीबिया पर 102 रन की बड़ी जीत के साथ टी20 विश्व कप के सुपर आठ के लिए क्वालीफाई किया. नामीबिया के खिलाफ बाबर आजम को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं. पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने मैच के बाद इसे लेकर जवाब दिया है. शादाब खान ने कहा कि खिलाड़ी किसी बात को दिल पर नहीं ले सकते क्योंकि हर कोई पाकिस्तान के लिए मैच जीतने की कोशिश कर रहा है.

मैच के बाद शादाब ने पत्रकारों से कहा, एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर,आप इन बातों को दिल पर नहीं ले सकते, टीम का माहौल और संदेश बहुत साफ हैं इसलिए यह किसी भी खिलाड़ी के लिए कोई समस्या नहीं है, हर कोई टीम को जीत दिलाने में मदद करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा, सुपर आठ मुश्किल होंगे, दबाव वाले मैच होंगे, आखिर में आप कुछ ही चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं इसलिए आपको उन्हें नियंत्रित करने पर फोकस करना चाहिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम हालात के हिसाब से बदलती है: शादाब

जब शादाब से पूछा गया कि बाबर को बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं भेजा गया और क्या पाकिस्तान के सिलेक्शन फैसलों में कोई दिक्कत थी तो उन्होंने कहा कि यह प्रयोग का मामला नहीं था. उन्होंने कहा,क्या आपको सच में लगता है कि पाकिस्तान इतने प्रयोग करता है? मुझे ऐसा नहीं लगता, हमारा संदेश बहुत साफ हैं, अगर आप बाबर को बल्लेबाजी के लिए नहीं बुलाने की बात कर रहे हैं तो वह अच्छी तरह जानता है कि उसका भूमिका कब आएगी. शादाब ने कहा, हर खिलाड़ी के लिए संदेश साफ हैं, टीम हालात के हिसाब से बदलती है और यही हो रहा है.

T20 WC 2026: पाकिस्तान की एंट्री के बाद सुपर-8 का शेड्यूल तय, जानें कब, कहां और किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत ?

शादाब ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच से पहले वसीम अकरम से उनकी कोई बात नहीं हुई थी. उन्होंने कहा, नहीं, मैंने वसीम से किसी भी बारे में बात नहीं की, जहां तक आलोचना की बात है तो आप उसे नियंत्रित नहीं कर सकते, हर किसी की अपनी राय होती है, मुझे लगता है कि सिर्फ एक ओवर ऐसा था जहां चीजें ठीक नहीं हुईं और उसकी वजह से मुझे बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, एक बुरा दिन या एक बुरा ओवर हो सकता है, यह टी20 क्रिकेट है,आप रन दे सकते हैं या आप विकेट ले सकते हैं, मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता.

तीन दिन, तीन शतक…साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ ठोकी सेंचुरी, 12 साल बाद किया यह कारनामा

आलोचना क्रिकेट के इतिहास का हिस्सा है: शादाब

शादाब ने कहा, हमारे पूर्व क्रिकेटरों की अपनी राय है और उन्होंने पाकिस्तान के लिए बहुत अच्छे प्रदर्शन किए हैं, लेकिन आखिर में विश्व कप में भी हमने एक टीम के तौर पर नतीजे हासिल किए हैं जैसे 2021 में भारत को हराना, आलोचना क्रिकेट के इतिहास का हिस्सा है

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/