- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Captain, coach and selector’s collective decision to bench Mithali Raj, reveals manager’s report
कप्तान, कोच और चयनकर्ताओं की सहमति के बाद लिया गया था मिताली राज को बाहर बिठाने का फैसला: रिपोर्ट
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक भारतीय महिला टीम की मैनेजर कि रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है।
Published On Nov 24, 2018, 12:03 PM IST
Last UpdatedNov 24, 2018, 12:03 PM IST
Mithali Raj (Getty images)
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में मिताली राज को ना खिलाए जाने के फैसले पर हो रही जबरदस्त बहस के बीच भारतीय टीम की मैनेजर की एक रिपोर्ट सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक टीम इंडिया की मैनेजर तृप्ति भट्टाचार्य की इस रिपोर्ट में लिखा है कि सेमीफाइनल मैच के लिए विनिंग कॉम्बिनेशन को खिलाने और मिताली को बाहर बिठाने का फैसला कप्तान, कोच और चयनकर्ताओं की सहमति से लिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, “मैने बतौर मैनेजर, ये बैठक बुलाई थी। उन्होंने (कप्तान, कोच और चयनकर्ता) विकेट पर चर्चा की और कोच ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताने वाला विनिंग कॉम्बिनेशन ही खिलाना चाहिए। हरमन और स्मृति ने भी यही बात रखी और चयकर्ता सुधा शाह को बताया कि एक अतिरिक्त गेंदबाज टीम की मदद करेगा। सुधा शाह प्लेइंग इलेवन को लेकर सहमत हो गईं लेकिन अपना मत नहीं रखा।”
भारतीय टीम शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 8 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। एकतरफा मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया केवल 112 रन बना सकी। 113 के लक्ष्य को इंग्लैंड टीम ने 17.1 ओवर में हासिल कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में जगह बना ली।