कोच, कप्तान और मैनेजर ने मिलकर लिया था एंजेलो मैथ्यूज को पहले टी20 से बाहर रखने का फैसला, जानें क्या था कारण

सीनियर ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।

Edited By : India.com Staff |Jan 07, 2020, 04:05 PM IST

Published On Jan 07, 2020, 04:05 PM IST

Last UpdatedJan 07, 2020, 04:05 PM IST

श्रीलंका के सीनियर ऑलराउंडर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के जरिए स्क्वाड में वापसी की। हालांकि 33 साल के इस खिलाड़ी को गुवाहाटी में हुए पहले टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई, जो कि बारिश के चलते रद्द हो गया।

मैच रद्द होने के बाद श्रीलंका टीम के मैनेजर अशांता डे मेल ने कहा कि उन्होंने कप्तान लसिथ मलिंगा और कोच मिकी आर्थर के साथ चर्चा करने के बाद मैथ्यूज को बाहर रखने का फैसला लिया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका टीम के मैनेजर डे मेल ने कहा, “मैथ्यूज ने गेंदबाजी का अभ्यास नहीं किया था और इस वजह से हम तीनों ने सोच कि पहले मैच में से नहीं खिलाते। ये निश्चित नहीं है कि मैथ्यूज बाकी बचे दो मैचों में खेलेगा या नहीं।”

भारत दौरे पर नहीं आएंगे ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर, ये है वजह

सीरीज का दूसरा मैच आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। गुवाहाटी से इंदौर से सफर के बाद थकी हुए खिलाड़ियों को ज्यादा अभ्यास करने का मौका नहीं मिला। ऐसे में मैथ्यूज के दूसरे टी20 में खेलने पर भी संशय है।

डे मेल ने कहा, “हमें दूसरे मैच के लिए अभ्यास करने का मौका नहीं मिला क्योंकि ये मंगलवार को है। बचे दो मैचों के बीच भी दो दिन का गैप है लेकिन पहले दो मैचों के बीच नहीं। ऐसा करना (पहले दो मैचों के बीच एक अतिरिक्त दिन होना) अच्छा होता लेकिन ये शेड्यूल दोनों बोर्ड्स की सहमति से तैयार किया गया है।”

Editor's Pick