SLW vs INDW: हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज को पछाड़ ये बड़ा कीर्तिमान किया अपने नाम

मिताली राज ने 8 जून को क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था जिसके बाद हरमनप्रीत कौर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का तीनो फॉर्मेट में कप्तान बना दिया गया।

Edited By : Vanson Soral |Jun 25, 2022, 10:29 PM IST

Published On Jun 25, 2022, 10:29 PM IST

Last UpdatedJun 25, 2022, 10:29 PM IST

bcci

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20I मैच में नाबाद 31 रनों की पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाली पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए भारत की ओर T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनके नाम अब T20I क्रिकेट में 111 पारियों में 2372 रन हो गए हैं जबकि मिताली के नाम 84 पारियों में 2364 रन दर्ज हैं।

मिताली राज ने 8 जून को क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था जिसके बाद हरमनप्रीत कौर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का तीनो फॉर्मेट में कप्तान बना दिया गया। हरमनप्रीत के अलावा इस मैच में स्मृति मंधाना ने भी एक बड़ा कारनामा किया। मंधाना ने 34 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली और इस तरह T20I में 2000 हजार रन पूरे करने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर और दूसरी सबसे तेज ऐसा करने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20I में भारत के लिए 2000 से ज्यादा रन

  • 3313 – रोहित शर्मा
  • 3296 – विराट कोहली
  • 2372- हरमनप्रीत कौर
  • 2364 – मिताली राज
  • 2011 – स्मृति मंधाना

3 मैचों की T20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट चटकाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 126 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 39 और कप्तान हरमनप्रीत ने 31 रन बनाए। इस तरह भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई।

Editor's Pick