'स्‍लो ओवर रेट के लिए अब कप्तानों को नहीं झेलना होगा निलंबन'

इसकी शुरूआत आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से हो जाएगी

Edited By : Press Trust of India |Jul 19, 2019, 03:11 PM IST

Published On Jul 19, 2019, 03:11 PM IST

Last UpdatedJul 19, 2019, 03:11 PM IST

ICC-logo

इंटरनेशनल क्रिकेट कप्तानों को अब धीमी ओवर गति के लिए निलंबन नहीं झेलना पड़ेगा क्योंकि अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऐसे किसी अपराध की दशा में पूरी टीम के अंक काटने और सजा देने का फैसला किया है जिसकी शुरूआत आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से हो जाएगी ।

पढ़ें: कोहली और शास्त्री के लिए निर्णायक होगा वेस्टइंडीज दौरा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी क्रिकेट समिति के सुझावों को उसके बोर्ड ने मंजूरी दे दी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2019 से 2021 तक चलेगी जिसका आगाज एक अगस्त से शुरू हो रही एशेज सीरीज से होगा।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मैचों में अगर कोई टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाती तो हर ओवर की एवज में उसके दो प्रतिस्पर्धा अंक काटे जाएंगे।’

पढ़ें: सोलोमन मायर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

इसमें कहा गया, ‘कप्तानों को अब इसके लिए निलंबन नहीं झेलना होगा। सभी खिलाड़ी इसके लिए समान रूप से कसूरवार होंगे और समान सजा भुगतेंगे।’

अब तक एक साल में दो बार धीमी ओवरगति का अपराध होने पर कप्तान को निलंबित कर दिया जाता था।

Editor's Pick