- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Caribbean Premier League 2019: James Neesham’s allround performance takes Trinbago Knight Riders to 11 run win over St Kitts and Nevis Patriots
CPL: जेम्स नीशम के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर नाइट राइडर्स ने जीत से खोला खाता
सीपीएल 2019 के पहले मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सैंट किट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स टीम को 11 रन से हराया।
Published On Sep 05, 2019, 08:54 AM IST
Last UpdatedSep 05, 2019, 08:54 AM IST
जेम्स नीशम (AFP)
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम के शानदार प्रदर्शन के दम पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सैंट किट्स एंड नेविस पैट्रियॉट्स टीम को पहले लीग मैच में 11 रन से हराकर जीत के साथ कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 के सीजन की शुरुआत की है।
त्रिनिदाद में खेले गए सीजन के पहले मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नाइट राइडर्स टीम की शुरुआत खराब रही। कीरोन पोलार्ड की टीम ने मात्र 20 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए। जिसके बाद नीशम ने पहले दिनेश रामदीन और फिर कप्तान पोलार्ड के साथ मिलकर पारी को संभाला।
SRK IN THE HOUSE!!! #CPL18 #Biggestpartyinsport #TKRvSKP pic.twitter.com/Xl4GMw6evV
— CPL T20 (@CPL) September 5, 2019
रामदीन ने 32 गेंदो पर 33 रन बनाए, वहीं नीशम ने 30 गेंदो पर 33 रन की अहम पारी खेली। पोलार्ड ने 32 गेंदो पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। जिसकी बदौलत नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन का स्कोर खड़ा किया। गौरतलब है कि टीम के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे।
एशेज के दौरान अनोखा नजारा, बिना बेल्स के खेला गया मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैट्रियॉट्स टीम के इविन लुईस और कजोर्न ओटले ने मजबूत शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 47 रन जोड़े।
नाइट राइडर्स को पहली सफलता नीशम ने ही दिलाई, जिन्होंने आठवें ओवर में ओटले (25) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। 11वें ओवर में उनके साझेदार लुईस भी खारे पियरे का शिकार हुए। इस साझेदारी के टूटने के बाद शुरू हुआ विकेट का सिलसिला रुका नहीं और 76 के स्कोर पर सैंट किट्स टीम के 6 विकेट गिर गए।
चोट के बाद वापसी करते ही फिर चला स्टीव स्मिथ का बल्ला
निचले क्रम के बल्लेबाज फैबियन एलेन और उसामा मीर ने सातवें विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी बनाई। लेकिन नीशम और हसनैन ने दोनों खिलाड़ियों को एक-एक कर चलता किया।
सैंट किट्स की टीम 141 रन बनाकर 19.4 ओवर में ही ढेर हो गई और नाइट राइडर्स ने 11 रन से ये मैच जीत लिया। 2.4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लेने वाले नीशम को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। नीशम के अलावा ने हसनैन ने भी 4 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए।