'एक्स फैक्टर वाले जोफ्रा आर्चर में कप्तान बनने की क्षमता'

विंडीज टीम के स्टार ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा- केविन पीटरसन उस एक्स फैक्टर को लेकर आए हैं

Edited By : India.com Staff |Jul 24, 2020, 03:55 PM IST

Published On Jul 24, 2020, 03:55 PM IST

Last UpdatedJul 24, 2020, 03:55 PM IST

इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे और निर्णायक टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है. वह कोरोना वायरस जैविक सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया था. उन्होंने प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए माफी मांग ली थी.

वेस्टइंडीज के पूर्व टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट का मानना है कि आर्चर उस तरह के खिलाड़ी हैं जिसकी हर टीम को जरूरत होती है और उनमें भविष्य में कप्तान बनने की भी संभावना है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘मुझे लगता है कि इंग्लैंड टीम में वह एक्स फैक्टर हैं’

ब्रेथवेट ने बीबीसी स्पोटर्स से कहा,‘हर टीम को एक एक्स फैक्टर की जरूरत होती है. मुझे लगता है कि इंग्लैंड टीम में वह एक्स फैक्टर आर्चर है और केविन पीटरसन उस एक्स फैक्टर को लेकर आए हैं .’

उन्होंने कहा ,‘आप उम्मीद करते हैं कि अधिकांश टीमें 75 प्रतिशत सही ही करती हैं यानी जो किताबों में लिखा होता है. सही खाना, समय का पालन , क्या करना और क्या नहीं करना .’

ब्रेथवेट ने आगे कहा ,‘हर टीम को अपने तरीके से काम करने वाले एक खिलाड़ी की जरूरत होती है. एक्स फैक्टर की जो नियमों की किताब के हिसाब से नहीं चलता और अपने हिसाब से काम करता है. कुछ समय पहले तक वैसा किरदार बेन स्टोक्स का था. अब उसमें एक कप्तान देखा जा रहा है. इसी तरह जोफ्रा भविष्य में वह बन सकता है जो अभी स्टोक्स है.’

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच अब से कुछ ही समय में शुरू होने वाला है. 3 मैचों की सीरीज में दोनों टीमें इस समय 1-1 की बराबरी पर हैं.

Editor's Pick