'अगर टी20 विश्व कप में रसेल फिट चाहिए तो कुछ सीरीज उसके बिना खेलनी होंगी'

विंडीज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल घुटने की चोट की वजह से भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 03, 2019, 01:14 PM IST

Published On Aug 03, 2019, 01:14 PM IST

Last UpdatedAug 03, 2019, 01:14 PM IST

कार्लोस ब्रैथवेट (IANS)

घुटने की चोट के चलते भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को मीडिया और फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल जब रसेल के सीरीज से बाहर होने का ऐलान किया गया, उस प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ ही देर बाद वो ग्लोबल टी20 कनाडा में वैनकूवर नाइट्स और एडमॉन्टन रॉयल्स के मैच में खेलते नजर आए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जाने लगी लेकिन टी20 कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने रसेल का समर्थन किया है।

ब्रैथवेट ने कहा, “टी20 टीम के कप्तान और आंद्रे के दोस्त के तौर पर बात करूं तो, हम जब भी वेस्टइंडीज के लिए खेलने की बात करते हैं तो वो ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। और हमने विश्व कप में देखा भी- चाहे वो 100 प्रतिशत फिट हो या ना हो लेकिन ये बात कि वो विश्व कप में खेलना चाहता था, जर्सी पहनना चाहता था और वेस्टइंडीज के लोगों और अपने साथियों के लिए प्रदर्शन करना चाहता था, मुझे लगता है कि ये उसकी शख्सियत को दर्शाता है। और मुझे लगता है कि हमें इस बात की सराहना करने की जरूरत है कि वो वास्तव में मैदान में उतरने की कोशिश कर रहा है और इस चीज को भुनाना बंद करना चाहिए है कि वो शायद 50 ओवर या 20 ओवर के आखिरी तक मैदान पर नहीं रहता है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चोट के चलते आंद्रे रसेल बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

ब्रैथवेट ने साफ कहा कि रसेल को भारत के लिए खिलाफ सीरीज के लिए आराम देकर टीम टी20 विश्व कप में उनकी मौजूदगी सुनिश्चित करना चाहती है। उन्होंने कहा, “जाहिर तौर पर उसके जाने से बड़ा नुकसान हुआ है, ना केवल मैदान पर बल्कि ड्रेसिंग रूम में भी वो एक हंसमुख शख्स है और मेरी नजरों में वो एक लीडर है। लेकिन जाहिर है कि अगर हम टी20 विश्व कप के लिए उसे तैयार रखना चाहते हैं तो हमें एक-दो सीरीज उसके बिना खेलनी होंगी। मैं दबाव डालकर उसकी चोट को और गंभीर बनाने के बजाय ये विकल्प ज्यादा पसंद करूंगा।”

Editor's Pick