• Home
  • News
  • CEAT Awards: Virat Kohli bags best internation players award

विराट बने साल के सर्वश्रेष्‍ठ अंतरराष्‍ट्रीय खिलाड़ी, बुमराह सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज

सिएट अवार्ड्स में रोहित शर्मा को वनडे और चेतेश्‍वर पुजारा को सर्वश्रेष्‍ठ टेस्‍ट खिलाड़ी चुना गया।

Edited By : Press Trust of India |May 14, 2019, 10:26 AM IST

Published On May 14, 2019, 10:26 AM IST

Last UpdatedMay 14, 2019, 10:26 AM IST

Jasprit Bumrah Virat Kohli © Getty Images

Virat Kohli with Jasprit Bumrah © Getty Images

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को सोमवार को सीएट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) द्वारा साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्‍ट्रीय खिलाड़ी और बल्लेबाज चुना गया है। वहीं, भारत के ही जसप्रीत बुमराह को साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज चुना गया।

पढ़ें:- BAN vs WI: बांग्‍लादेश की जीत में चमके मुस्ताफिजुर, तमीम और मशरफे मुर्तजा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टायर निर्माता कंपनी सीएट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीएट क्रिकेट रेटिंग्स इंटरनेशनल अवार्ड्स (2019) से सम्मानित किया है।
हाल ही में अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को चौथा आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को साल के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेट खिलाड़ी का अवार्ड मिला है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच साल के सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी चुने गए हैं। टी-20 प्रारूप में साल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अफगानिस्तान के राशिद खान बने हैं। ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत का हिस्सा रहे चेतेश्वर पुजारा को साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी के अवार्ड से नवाजा गया है।

पढ़ें:- महज 1 और जीत से प्‍लेऑफ में पहुंच सकती थी RCB, जाने इस IPL में टीम के कमजोर और मजबूत पक्ष

सीसीआर ने महिला क्रिकेट में भी अवार्ड दिए हैं जहां भारत की स्मृति मंधाना साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के अवार्ड से नवाजी गईं। सीसीआर ने भारत की पहली विश्व कप जीत का हिस्सा रहे मोहिंदर अमरनाथ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है।

सीसीआर ने सिर्फ अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर ही नहीं भारत के घरेलू क्रिकेट में भी कई युवा खिलाड़ियों को अवार्ड दिए हैं। मसलन आशुतोष अमन को डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ द ईयर और यशस्वी जायसवाल को जूनियर क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है।

Editor's Pick