- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Central Zone make four changes in squad for Duleep Trophy final against South Zone
Duleep Trophy: कुलदीप सेन सहित चार खिलाड़ियों की एंट्री, फाइनल के लिए सेंट्रल जोन में बड़ा बदलाव
मध्य प्रदेश के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर अजय सिंह कुकना को टीम में शामिल किया गया है.
Published On Sep 08, 2025, 07:12 PM IST
Last UpdatedSep 08, 2025, 07:12 PM IST
Kuldeep Sen
Central Zone Squad: मध्य क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए टीम में चार बदलाव करते हुए विदर्भ के तेज गेंदबाज नचिकेत भूटे और मध्य प्रदेश के कुमार कार्तिकेय सिंह को टीम में शामिल किया है. भूटे विदर्भ टीम के अपने साथी यश ठाकुर की जगह लेंगे जबकि बाएं हाथ के स्पिनर कार्तिकेय को हर्ष दुबे की जगह चुना गया है.
मध्य क्षेत्र के चयनकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर अजय सिंह कुकना को खलील अहमद और मानव सुथार की जगह टीम में शामिल किया है. ठाकुर, दुबे, खलील और सुथार को भारत ए टीम में शामिल किए जाने के बाद टीम में बदलावों की घोषणा की गई। भारत ए की टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लखनऊ में चार दिवसीय दो मैच खेलेगी जो 16 से 19 सितंबर और 23 से 26 सितंबर तक खेले जाएंगे.
सेंट्रल जोन की टीम पांच दिवसीय दलीप ट्रॉफी फाइनल में 11 से 15 सितंबर तक बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर दक्षिण क्षेत्र से भिड़ेगी। दोनों टीम ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले ड्रॉ खेलकर पहली पारी की बढ़त के आधार पर फाइनल में जगह बनाई. मध्य क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र के साथ ड्रॉ खेला जबकि दक्षिण क्षेत्र और उत्तर क्षेत्र के बीच सेमीफाइनल भी बराबरी पर छूटा.
मध्य क्षेत्र टीम:
रजत पाटीदार (कप्तान), आयुष पांडे, दानिश मालेवार, शुभम शर्मा, संचित देसाई, यश राठौड़, नचिकेत भूटे, कुमार कार्तिकेय सिंह, आदित्य ठाकरे, उपेंद्र यादव, अजय सिंह कुकना, अक्षय वाडकर, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और सारांश जैन
दक्षिण क्षेत्र की टीम में दो बदलाव
कर्नाटक के प्रतिभाशाली बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण और तमिलनाडु के आंद्रे सिद्धार्थ को रविवार को दलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए दक्षिण क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया. दक्षिण क्षेत्र 11 सितंबर से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर होने वाले पांच दिवसीय खिताबी मुकाबले में मध्य क्षेत्र से भिड़ेगा.
22 साल के स्मरण और 19 वर्षीय सिद्धार्थ सेमीफाइनल चरण के दौरान स्टैंडबाई (वैकल्पिक खिलाड़ी) सूची में थे और अब जब उन्हें मुख्य टीम में पदोन्नत किया गया है. हैदराबाद के अनिकेत रेड्डी और पुडुचेरी के अजय रोहेरा को स्टैंडबाई के रूप में शामिल किया गया है. एन. जगदीशन और देवदत्त पडिक्कल को लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों के लिए भारत ए टीम में शामिल किए जाने के बाद स्मरण और सिद्धार्थ को मुख्य टीम में शामिल किया गया था.
दलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए दक्षिण क्षेत्र की टीम:
मोहम्मद अजहरुद्दीन (कप्तान और विकेटकीपर), रिकी भुई (उप-कप्तान), रविचंद्रन स्मरण, काले एम, शेख रशीद, तन्मय अग्रवाल, सलमान निजार, आंद्रे सिद्धार्थ, तनय त्यागराजन, गुरजपनीत सिंह, एमडी निधिश, वासुकी कौशिक, अंकित शर्मा, टी विजय, बासिल एनपी।
स्टैंडबाई: मोहित रेडकर, स्नेहल कौतनकर, ईडन एप्पल टॉम, अजय रोहेरा, जी अनिकेत रेड्डी