- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Champions Trophy 2025 India squad announcement long meeting between rohit and agarkar Reason revealed
Champions Trophy 2025: भारतीय स्क्वाड की घोषणा में क्यों हुई देरी ? हुआ बड़ा खुलासा
रिपोर्ट्स के मुताबिक हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच कई मुद्दों पर असहमति के कारण इसमें देरी हुई है.
Published On Jan 19, 2025, 01:06 PM IST
Last UpdatedJan 19, 2025, 01:06 PM IST
Image Credit: X
Champions Trophy Team India: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. 15 सदस्यीय टीम को लेकर काफी माथापच्ची देखने को मिली, शनिवार को दोपहर 12.30 बजे से टीम का ऐलान किया जाना था, मगर दो घंटे की देरी के बाद टीम घोषित की गई. भारतीय स्क्वाड की घोषणा में हुई देरी को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच कई मुद्दों पर असहमति के कारण इसमें देरी हुई है.
बता दें कि मुंबई में बीसीसीआई हेडक्वार्टर में टीम की घोषणा के लिए प्रेस कांफ्रेंस 12.30 बजे निर्धारित था, रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर समय से पहुंचे, मगर उसके बाद भी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू नहीं हो सका. दो घंटे से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर आए और टीम का ऐलान किया. हालांकि टीम चयन के बाद जो रिपोर्ट्स आई है, उसके संजू सैमसन के टीम में चयन और शुभमन गिल को उपकप्तान बनाने को लेकर हेड कोच, चीफ सेलेक्टर और कप्तान के बीच असहमति नजर आई.
किन मुद्दों पर दिखी असहमति ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर चाहते थे कि शुभमन गिल उपकप्तान बने, वहीं गौतम गंभीर हार्दिक पांडया को उपकप्तान बनाना चाहते थे. पांड्या भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उपकप्तान थे. इसके बाद टीम में संजू सैमसन और ऋषभ पंत में किसी एक खिलाड़ी को चुनने पर भी मतभेद नजर आया. गौतम गंभीर संजू सैमसन को टीम में चाहते थे कि जबकि रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ऋषभ पंत के पक्ष में थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम चयन में हेड कोच गौतम गंभीर की राय को दरकिनार किया गया.
टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल