• Home
  • News
  • Chamu Chibhabha to lead 20-member Zimbabwe squad in Pakistan

पाकिस्तान दौरे पर चिभाभा होंगे जिम्बाब्वे टीम के कप्तान

जिम्बाब्वे क्रिकेट संघ (जेडसीयू) ने अभी यह नहीं बताया कि उनके मुख्य कोच भारत के लालचंद राजपूत टीम के साथ पाकिस्तान जाएंगे

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 12, 2020, 02:48 PM IST

Published On Oct 12, 2020, 02:48 PM IST

Last UpdatedOct 12, 2020, 02:48 PM IST

Chamu Chibhabha @ afp (File Photo)

ऑलराउंडर चामू चिभाभा पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीमित ओवर की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की 20 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे। रे की शुरुआत 30 अक्टूबर को 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज से होगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच इतने ही मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा।

जिम्बाब्वे की 20 सदस्यीय टीम 20 अक्टूबर को इस्लामाबाद पहुंचेगी। टीम 21 से 27 अक्टूबर तक पिंडी स्टेडियम में पृथकवास पर रहने के बाद 28 और 29 अक्टूबर को पिंडी क्रिकेट मैदान में अभ्यास करेगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोरोना की भेंट चढ़ा टी20 टूर्नामेंट, विदेश में आयोजन को लेकर बोर्ड ने खड़े किए हाथ

एकदिवसीय सीरीज के मैचों को पहले मुल्तान में खेला जाना था लेकिन लॉजिस्टिक और संचालन की चुनौतियों के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसे रावलपिंडी में करने का फैसला किया। एकदिवसीय सीरीज के मैच 30 अक्टूबर, एक नवंबर और 3 नवंबर को खेले जाऐंगे जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले लाहौर में सात, आठ और 10 नवंबर को खेले जाएंगे।

जिम्बाब्वे क्रिकेट संघ (जेडसीयू) ने अभी यह नहीं बताया कि उनके मुख्य कोच भारत के लालचंद राजपूत टीम के साथ पाकिस्तान जाएंगे या नहीं। उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा उनके वीजा जारी किये जाने के बारे में कुछ नहीं बताया।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज 34 साल के चिभाभा ने 2016 में पदार्पण किया था और उन्हें तीन टेस्ट, 104 एकदिवसीय और 33 टी20 मैचों का अनुभव है। वह मध्यम गति से गेंदबाजी भी करते है।

हमने इकाई के रूप में वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की : क्रुणाल पांड्या

उन्होंने मार्च में बांग्लादेश दौरे पर टीम की अगुवाई की थी। इसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण क्रिकेट गतिविधियां ठप्प हो गई थी। दोनों टीमों के लिए एकदिवसीय श्रृंखला काफी अहम है क्योंकि यह आईसीसी पुरूष विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है। यह भारत में होने वाले 2023 विश्व कप के क्वालीफिकेशन का हिस्सा है।

जिम्बाब्वे टीम:

चामू चिभाभा (कप्तान), फराज अकरम, रेयान बर्ल, ब्रायन चारी, तेंडाई चतरा, एल्टॉन चिंगुबुरा, तेंडाई चिसोरो, क्रेग  इर्विन, तिनशे कामुनहुक्मवे, वेस्ले मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, कार्ल मुम्बा, रिचमंड मुतुम्बामी, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, मिल्टॉन शुम्बा, ब्रेंडन टेलर, डोनाल्ड तिरिपानो, सीन विलियम्स।

Editor's Pick