• Home
  • News
  • Chandika Hathurusingha insists on remaining Sri Lanka’s coach despite pressure to step down after World Cup exit

दबाव के बावजूद श्रीलंका टीम का कोच बने रहना चाहते हैं चंडिका हथुरूसिंघा

श्रीलंका क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही।

Edited By : Press Trust of India |Jul 08, 2019, 04:31 PM IST

Published On Jul 08, 2019, 04:31 PM IST

Last UpdatedJul 08, 2019, 04:31 PM IST

चंडिका हथुरूसिंघा © Getty Images (file image)

विश्प कप 2019 में खराब प्रदर्शन के बाद पद से हटने के दबाव के बीच चंडिका हथुरूसिंघा ने सोमवार को बयान दिया कि वो श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का कोच बने रहना चाहेंगे।

श्रीलंका की टीम को टूर्नामेंट से पहले भी खिताब की दावेदार नहीं मानी जा रही थी और 10 टीमों की प्रतियोगिता में छठें पायदान पर रही। श्रीलंका हालांकि उन तीन टीमों में शामिल था। जिसने मेजबान इंग्लैंड को पटखनी दी। सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुके इंग्लैंड ने विश्व कप का अभियान शीर्ष रैंकिंग की टीम के तौर पर किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक श्रीलंका के खेल मंत्री हारिन फर्नांडो हथुरूसिंघा के प्रदर्शन से खुश नहीं है और उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा।

‘चोटिल क्रिकेटरों की कमी महसूस नहीं होने देंगे वैकल्पिक खिलाड़ी’

हथुरूसिंघा ने श्रीलंका पहुंचने के बाद कहा कि उन्हें टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वो करार के मुताबिक टीम का कोच बने रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अभी 16 महीने का मेरा कार्यकाल बचा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने करार तक कोच बना रहूंगा।’’

उनसे जब पूछा गया कि वो टीम की खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेंगे तो उन्होंने कहा कि पूरे टीम मैनेजमेंट को जिम्मेदारी साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘जो हुआ उसके लिए हम सभी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे। हमें इससे सीख कर आगे बढ़ना चाहिए। मुझे लगता है मैंने अपनी क्षमता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।’’

श्रीलंका ने विश्प कप में तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा और दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

Editor's Pick