add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

श्रीलंका के हेड कोच बने चंडिका हथुरासिंघा

20 दिसंबर को संभालेंगे कार्यभार

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - December 8, 2017 7:08 PM IST

चंडिका हथुरासिंघा © AFP
चंडिका हथुरासिंघा © AFP

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रीलंका ने अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। चंडिका हथुरासिंघा श्रीलंका क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बने हैं, इससे पहले वो बांग्लादेश के कोच थे। हथुरासिंघे 20 दिसंबर से अपना पद संभालेंगे, इसका मतलब वो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। श्रीलंका के हेड कोच ग्राहम फोर्ड ने जून में अपना पद छोड़ दिया था इसके बाद से निक पोथास अंतरिम कोच के तौर पर टीम को कोचिंग दे रहे थे।

हथुरासिंघा का प्रदर्शन शानदार
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर हथुरासिंघा का प्रदर्शन बतौर कोच बेहद ही शानदार रहा है। साल 2014 में बांग्लादेश का हेड कोच बनने के बाद उन्होंने टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हथुरासिंघा की कोचिंग में बांग्लादेश ने भारत, पाकिस्तान, द.अफ्रीका, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और इंग्लैंड जैसी टीमों को मात दी। बांग्लादेश की वनडे रैंकिंग भी ऊपर पहुंची जिसकी बदौलत वो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 खेलने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी उसने 1-1 से ड्रॉ कराई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/pcbs-anti-corruption-unit-interrogates-mohammad-sami-over-spot-fixing-667531″][/link-to-post]

हथुरासिंघा के कोच रहते हुए हथुरासिंघा ने 17 में से 5 टेस्ट जीते, 8 में उसे हार मिली जबकि 4 मैच ड्ऱॉ रहे। वनडे में बांग्लादेश का रिकॉर्ड तो गजब का रहा। बांग्लादेश ने हथुरासिंघा की कोचिंग के दौरान 37 में से 20 वनडे जीते, 13 में उसे हार मिली और 2 मैच ड्रॉ रहे। 25 टी20 मैचों में बांग्लादेश ने 9 टी20 जीते और 11 टी20 में उसे हार मिली। मौजूदा दौर में श्रीलंका क्रिकेट टीम की हालत सही नहीं है वो हर फॉर्मेट में हार पर हार झेल रही है ऐसे में हथुरासिंघा के कोच बनने से उनके प्रदर्शन में सुधार जरूर आएगा।