श्रीलंका के कोच हथुरुसिंघा बोले- दूसरी पारी की गेंदबाजी की बदौलत जीते

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने वेस्‍टइंडीज को दूसरी पारी में 93 रन पर ढेर कर दिया था।

Edited By : Kamlesh Rai |Jun 27, 2018, 06:54 PM IST

Published On Jun 27, 2018, 06:54 PM IST

Last UpdatedJun 27, 2018, 06:54 PM IST

Chandika Hathurusingha © AFP

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कोच चंडिका हथुरुसिंघा अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से खुश हैं। श्रीलंका ने सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्‍ट मैच में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते मेजबान विंडीज को 4 विकेट से पराजित कर दिया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/jason-holder-says-west-indies-did-not-have-enough-runs-in-second-innings-against-sri-lanka-in-3rd-test-722733″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेस्‍टइंडीज में पहली बार खेले गए इस डे-नाइट लो स्‍कोरिंग टेस्‍ट मैच में श्रीलंका के गेंदबाजों ने मेजबान टीम की पहली पारी 204 रन पर समेट दी। जवाब में श्रीलंका की टीम 154 रन ही बना सकी। इस तरह से विंडीज को पहली पारी में 50 रन की बढ़त हासिल थी।

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने विंडीज को दूसरी पारी में 93 रन पर ढेर कर दिया। ऐसे में श्रीलंका के सामने 144 रन का लक्ष्‍य मिला जो उसने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिए। श्रीलंका की ओर से ओपनर गुणातिलका ने 21 जबकि मेंडिस ने 25 रन बनाए।

जीत के बाद हथुरुसिंघा ने कहा, ‘ वास्‍तव में जीत के बाद बहुत अच्‍छा लग रहा है। कई बार उतार-चढ़ाव देखे। वापसी करना और सीरीज बराबर करना शानदार कोशिश रही। हम इसके प्रति हमेशा से आशावान थे। लेकिन जब मैच चल रहा था तब हमपर दबाव था। जेसन ने अच्‍छा प्रदर्शन किया। लेकिन हमारे गेंदबाजों ने दूसरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी की। दूसरी पारी में हमने जिस तरह से गेंदबाजी की उसी की बदौलत हमें जीत मिली। इसका श्रेय सभी चारों गेंदबाजों को जाता है।’

श्रीलंकाई टीम पहला टेस्‍ट हार चुकी थी और सीरीज का दूसरा टेस्‍ट ड्रॉ रहा था। ऐसे में श्रीलंका को सीरीज जीत के लिए यहां पर अच्‍छा प्रदर्शन करना जरूरी था।

बकौल हथुरुसिंघा, ‘ सुरंगा ने आगे बढ़कर जिम्‍मेदारी ली। उनके 10 ओवर के स्‍पैल में विंडीज टीम पर दबाव बना। हमारे लिए यह युवा टीम है। इस जीत से खिलाडि़यों का आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा।’

Editor's Pick