• Home
  • News
  • chandrakant pandit will now be the new head coach of kolkata knight riders team in ipl

IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के अब नए प्रमुख कोच होंगे चंद्रकांत पंडित

IPL की कोलकाता नाईट राइडर्स टीम ने अपने स्टाफ में एक नया बदलाव किया, जहां उन्होंने अपने नए प्रमुख कोच के रूप में चंद्रकांत पंडित को चयनित कर इस बारे में बुधवार को घोषणा की।

Edited By : Indo-Asian News Service |Aug 18, 2022, 12:29 PM IST

Published On Aug 18, 2022, 12:29 PM IST

Last UpdatedAug 18, 2022, 12:29 PM IST

कोलकाता: दो बार के आईपीएल विजेता कोलकाता नाईट राइडर्स ने चंद्रकांत पंडित को अपना नया प्रमुख कोच बनाने की बुधवार को घोषणा की। पूर्व भारतीय विकेटकीपर पंडित ने भारत के लिए पांच टेस्ट और 36 वनडे खेले हैं। वह उस मध्य प्रदेश की टीम के कोच थे जिसने पहली बार 2021-22 रणजी ट्रॉफी जीती थी। पंडित भारतीय घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के दिग्गज कोच रहे हैं।

उनके मार्गदर्शन में मुम्बई ने 2002-03, 2003-04 और 2015-16 में रणजी खिताब जीता था। उन्होंने विदर्भ टीम को भी कोचिंग दी जिसने 2017-2018 और 2018-19 में रणजी ट्रॉफी और ईरानी कप के खिताब जीते थे। पंडित टीम में ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेंगे जो 2021 सत्र के बाद केकेआर छोड़कर इस वर्ष अप्रैल में इंग्लैंड के लाल बाल के नए कोच बन गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए बड़े गर्व और सम्मान की बात है। मैंने खिलाड़ियों और अन्य से टीम में पारिवारिक संस्कृति और सफलता की परंपरा के बारे में सुना है।’

पंडित 1987 में भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुम्बई, असम और मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने दो बार रणजी ट्रॉफी जीती है।

एजेंसी -आईएएनएस

Editor's Pick