add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

चरिथ असलंका फिर बने श्रीलंका टीम के कप्तान, इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम का ऐलान

चरिथ असलंका बीमारी के कारण T20I ट्राई-सीरीज़ से पहले ही पाकिस्तान का दौरा बीच में ही छोड़कर असिथा फर्नांडो के साथ घर लौट आए थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 21, 2026 2:41 PM IST

Srilanka Squad for England Series: चरिथ असलंका इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रीलंका के कप्तान होंगे. असलंका की टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तानी से छुट्टी कर दी गई थी, मगर वनडे सीरीज में वह वापस कप्तान के रुप में लौटे हैं. 50 ओवर के फॉर्मेट में टीम से बाहर चल रहे दुशमंथा चमीरा और धनंजय डी सिल्वा को भी टीम में वापस बुलाया है.

असलंका बीमारी के कारण T20I ट्राई-सीरीज़ से पहले ही पाकिस्तान का दौरा बीच में ही छोड़कर असिथा फर्नांडो के साथ घर लौट आए थे. दुशमंथा चमीरा की वापसी से श्रीलंका की तेज गेंदबाजी अटैक और मजबूत होगा. धनंजय डी सिल्वा मिडिल ऑर्डर में टीम के स्तंभ होंगे. लाहिरू उदाना, जो पाकिस्तान सीरीज में वनडे टीम का हिस्सा थे, उन्हें बाहर कर दिया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम में पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के रूप में एक सेट टॉप ऑर्डर है, जबकि सदीरा समरविक्रमा और कामिंदु मेंडिस मिडिल ऑर्डर में प्रमुख रोल में होंगे. तेज गेंदबाजों में चमीरा, प्रमोद मदुशन, असिथा फर्नांडो, मिलान रत्नायके और ईशान मलिंगा शामिल हैं

22 जनवरी से खेली जाएगी वनडे सीरीज

तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 22 जनवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू होगी. दूसरा और तीसरा वनडे 24 और 27 जनवरी को खेला जाएगा, जिसके बाद तीन मैचों की T20I सीरीज़ होगी.

श्रीलंका वनडे टीम:

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, पवन रत्नायके, धनंजय डी सिल्वा, जनिथ लियानागे, कामिंदु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, वानिंदु हसरंगा, जेफरी वेंडरसे, महेश थीक्षाना, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा.