- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Chelsea defender David Luiz give Best wishes to Virat Kohli and India for World Cup
चेल्सी के डिफेंडर डेविड लुइज ने विराट कोहली को विश्व कप के लिए शुभकामनाएं दी
भारतीय टीम विराट कोहली की अगुवाई में 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाप मैच से अपना विश्व कप अभियान शुरू करेगी
Published On May 27, 2019, 03:31 PM IST
Last UpdatedMay 27, 2019, 03:31 PM IST
ब्राजील के पूर्व कप्तान और चेल्सी के डिफेंडर डेविड लुइज ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान विराट कोहली को शुभकामनाएं दी।
इस दिग्गज फुटबालर ने ट्विटर के जरिए दिए गए वीडियो संदेश में कोहली को ‘भाई (ब्रो)’ संबोधित करते हुए कहा कि वो आगामी विश्व कप में कोहली की टीम का समर्थन करेंगे।
लुइज ने कहा, ‘‘ हैलो, विराट कोहली! विश्व के लिए शुभकामनाएं भाई और भगवान आपका और अपकी टीम का भला करे। मैं आपका समर्थन करूंगा। जल्दी मिलते है।’’
As you all know I love both football & cricket. I asked @DavidLuiz_4 who he was backing for the @cricketworldcup & his reply was @BCCI & captain @imVkohli . He had a special message for the captain. #ViratKohli pic.twitter.com/2kKqwSnrtX
— Frank Khalid (@FrankKhalidUK) May 26, 2019
भारतीय टीम विश्व कप में सबसे बड़े दावेदारों में एक के तमगे के साथ इंग्लैंड पहुंची है। ‘मैन इन ब्लू’ को हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में छह विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।
जब भी मुश्किल होती है महेंद्र सिंह धोनी के पास जाता हूं: कुलदीप
बत्तीस साल के लुइज इस सप्ताह यूरोपा लीग के फाइनल में आर्सनल के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कोहली के अलावा पाकिस्तान के हरफनमौला इमाद वसीम को भी शुभकामनाएं दी।