×

CSK के बल्लेबाज का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाका, उर्विल पटेल ने सिर्फ 31 गेंद पर लगाई सेंचुरी

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में खेलने वाले उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 31 गेंद पर ही सेंचुरी लगा दी.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 26, 2025 2:23 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम में जोड़ा है. और टीम ने अपने साथ बीते साल 27 साल के एक बल्लेबाज ने टीम मैनेजमेंट का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया था. और बीते साल उन्होंने 28 गेंद पर टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी लगाई थी. और बुधवार को गुजरात के इस कप्तान ने सर्विसेज के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में सिर्फ 31 गेंद पर शतक लगाकर धमाल कर दिया.

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल हुए मिनी-ऑक्शन से पहले उर्विल को अपनी टीम में रीटेन किया है. उन्होंने हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम के लिए कमाल की बल्लेबाजी की. आर्या देसाई के साथ मिलकर उन्होंने सर्विसेज की गेंदबाजी की जमकर धुनाई की. उर्विल की 31 गेंद पर शतक बनाया जो SMAT के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. उर्विल के अलावा अभिषेक शर्मा ने भी 38 गेंद पर सेंचुरी लगाई थी.

उर्विल और देसाई ने पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी की. उन्होंने सिर्फ 11.4 ओवर में ये रन बनाए. इस साझेदारी को मोहित राठी ने तोड़ा. देसाई ने 35 गेंद पर 60 रन बनाए. उनकी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए. अगली गेंद पर राठी ने रिवल पटेल को आउट किया. हालांकि सर्विसेज को इसके बाद दो विकेट ही मिले.

TRENDING NOW

गुजरात की टीम ने 45 गेंद बाकी रहते हुए 8 विकेट से मैच जीता. उर्विल ने 37 गेंद पर नाबाद 119 रन बनाए. उनकी पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए. यह टी20 क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर था.