• Home
  • News
  • Chennai Super Kings pacer Khaleel Ahmed Ruled out of IPL 2026

IPL 2026: CSK को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते सीजन से बाहर हुए बाएं हाथ के पेसर खलील अहमद

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के पेसर खलील अहमद सीजन से बाहर हो गए. यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़े झटके की तरह हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 16, 2026, 01:06 PM IST

Published On Apr 16, 2026, 01:06 PM IST

Last UpdatedApr 16, 2026, 01:06 PM IST

Khaleel Ahmed Injury

Khaleel Ahmed Injury

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में बड़ी खबर है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद सीजन से बाहर हो गए हैं. 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्हें चोट लग गई थी. यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़े झटके की तरह है. बाएं हाथ के इस पेसर पर टीम काफी हद तक निर्भर है.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के अहम मोड़ पर खलील अहमद को चोट लगी थी. अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि खलील को जांघ के अगले हिस्से में चोट लगी है. और इस वजह से उन्हें लंबे वक्त के लिए मैदान से दूर रहना पड़ सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसे भी पढ़ें- ‘बच्चे के साथ ज्यादती’, रसिख को POTM नहीं मिलने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

खलील को फिट होने में लगेंगे 10 से 12 सप्ताह

मेडिकल जांच में चोट की गंभीरता का पता चल चुका है. खलील को ग्रेड 2 का टिअर है. और इस वजह से इस पेसर को चोट से उबरने में 10 से 12 हफ्ते का वक्त लग सकता है. और इसी वजह से वह आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं.

टूर्नामेंट में जिस वक्त खलील को चोट लगी है वह काफी मायने रखता है. खलील चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा हैं. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सभी पांचों मैच खेले हैं.

उनके जाने से चेन्नई की गेंदबाजी आक्रमण को गहरा झटका लगा है. टीम ने अभी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.

चेन्नई के कई खिलाड़ी पहले से हैं चोटिल

चेन्नई सुपर किंग्स पहले से खिलाड़ियों की चोट से परेशान है. टीम के स्टार बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अभी तक पूरी तरह फिट होकर टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. वहीं साथ ही नाथन एलिस तो पहले ही बाहर हो चुके हैं. धोनी की पिंडली में चोट है और वह उससे उबर रहे हैं. उन्हें पूरी तरह फिट होने में दो सप्ताह का टाइम लगेगा. 28 मार्च को आईपीएल के पहले दिन चेन्नई सुपर किंग्स ने बयान जारी कर कहा था कि धोनी दो सप्ताह तक मैदान से दूर रह सकते हैं. वहीं धोनी के साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन वह सिर्फ थ्रो-डाउन पर ही बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- 5 दिन से तबीयत खराब… मैदान पर खेली मैच जिताऊ पारी, लेकिन खुश नहीं हैं कोहली

वहीं एलिस पूरे सीजन के लिए बाहर हो चुके हैं. उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए स्पेंसर जॉनसन, भी चोट से उबर रहे हैं. और अभी तक वह चेन्नई सुपर किंग्स से नहीं जुड़ पाए हैं.

CSK की टीम में कौन ले सकता है खलील अहमद की जगह

महाराष्ट्र के पेसर मुकेश चौधरी और रामकृष्ण घोष वे खिलाड़ी हैं जो खलील की जगह ले सकते हैं. चौधरी बाएं हाथ के पेसर हैं जिनके चुने जाने की संभावना ज्यादा नजर आती है. घोष दाएं हाथ के गेंदबाज हैं और उनके साथ एक प्लस पॉइंट यह भी है कि वह निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

घोष ने महाराष्ट्र के लिए 2025-26 के घरेलू सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. विजय हजारे ट्रॉफी, जो घरेलू 50 ओवर का टूर्नामेंट है, में घोष ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 42 रन देकर सात विकेट लिए थे. जो महाराष्ट्र के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे अच्छा प्रदर्शन है. इसी टूर्नामेंट में मुंबई के खिलाफ उन्होंने 27 गेंद पर 64 रन भी बनाए थे.

चेन्नई की टीम ने अभी तक पांच मैच खेले हैं और दो में उसे जीत मिली है. उसका अगला मैच शनिवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick