• Home
  • News
  • Chennai Super Kings SWOT Analysis IPL 2026 Young Players Will Chane the Picture of MS Dhoni’s Dad Army

IPL 2026: 'डैड आर्मी' का टैग हो गया पुराना, अब युवाओं को साधेगी CSK

चेन्नई सुपर किंग्स को अकसर उसकी टीम के खिलाड़ियों की औसत उम्र की वजह से निशाने पर लिया जाता था. लेकिन इस बार कंपनी इस छवि को बदलने के मूड में है.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 27, 2026, 07:58 PM IST

Published On Mar 27, 2026, 07:58 PM IST

Last UpdatedMar 27, 2026, 07:58 PM IST

CSK and MS Dhoni IPL 2026 New Team, CSK Update

नई दिल्ली: पांच बार आईपीएल का खिताब (IPL 2026) जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बड़े बदलाव के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें संस्करण में उतर रही है. चेन्नई सुपर किंग्स को कभी ‘डैड आर्मी’ कहा जाता था लेकिन इस बार टीम इस छवि से छुटकारा पाना चाहेगी.

आईपीएल 2025 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा था. टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर रही थी. इस प्रदर्शन के बाद ही शायद चेन्नई सुपर किंग्स ने बदलाव के बारे में सोचा होगा. चेन्नई ने टीम को नए सिरे से बनाने के बारे में सोचा होगा. इस टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देने और नए सिरे से बनाने पर ध्यान दिया. इसमें युवा खिलाड़ियों की अहम भूमिका थी. आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा और ट्रेड के जरिए टीम का हिस्सा बने संजू सैमसन इसका बड़ा उदाहरण हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल 2026 से पहले हुई मिनी नीलामी में सीएसके ने एक तरह से अपनी टीम को तैयार किया. हर छोटी से छोटी कमी को दूर करने का प्रयास किया. सीजन से पहले सीएसके अब पहले से मजबूत और ऊर्जावान नजर आ रही है.

छवि बदल रही है चेन्नई सुपर किंग्स

अगर हम सीएसके की ताकत की बात करें तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर संजू सैमसन और मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे इस टीम की बल्लेबाजी की ताकत हैं. सैमसन और दुबे हाल ही में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. सैमसन ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीता, तो दुबे ने भी गेंद और बल्ले से बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ऋतुराज गायकवाड़ लंबे समय से सीएसके का हिस्सा रहे हैं और शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं. गायकवाड़ के पास भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है, जो टीम के काम आएगा.

आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा इस बैटिंग ऑर्डर को धार देंगे. वहीं एमएस धोनी फिनिशर की भूमिका में दिखेंगे.

अनकैप्ड खिलाड़ी हैं दमदार, स्पिनर्स में भी हुनर

प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. दोनों में प्रत्येक को नीलामी में सीएसके ने 14.20 करोड़ में खरीदा था. दोनों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी. इन खिलाड़ियों के पास अपनी पहचान बनाने का मौका है.

स्पिन विभाग में प्रशांत वीर, नूर अहमद, अकील हुसैन और राहुल चाहर हैं. नूर और अकील अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं और चेन्नई में टीम के लिए सबसे बड़े ट्रंप कार्ड बन सकते हैं. नूर ने पिछले सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया था. वीर और राहुल चाहर इस आक्रमण में गहराई देते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की पेस बॉलिंग है कमजोर

सीएसके की सबसे बड़ी कमजोरी तेज गेंदबाजी है, और डेथ ओवर्स में समस्या कुछ ज्यादा है. ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. एलिस डेथ ओवर्स में टीम की सबसे बड़ी ताकत थे. टीम के पास मैट हेनरी और खलील अहमद हैं, लेकिन ये दोनों गेंदबाज डेथ ओवर में एलिस की तरह प्रभावी नहीं रहे हैं. हेनरी शुरुआती ओवरों में बेहतर हैं. स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज तेज गेंदबाजी में टीम के लिए अहम हो सकते हैं.

सीएसके का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ को होगा.

आईपीएल 2026 के लिए सीएसके की टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू विलियम शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, मैट हेनरी, राहुल चाहर.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2026 शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन मैच स्थान समय
1 30 मार्च सोमवार राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
2 3 अप्रैल शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
3 5 अप्रैल रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
4 11 अप्रैल शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
5 14 अप्रैल मंगलवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
6 18 अप्रैल शनिवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
7 23 अप्रैल गुरुवार मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई शाम 7:30 बजे
8 26 अप्रैल रविवार गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद दोपहर 3:30 बजे
9 2 मई शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस चेन्नई शाम 7:30 बजे
10 5 मई मंगलवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
11 10 मई रविवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स चेन्नई दोपहर 3:30 बजे
12 15 मई शुक्रवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
13 18 मई सोमवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई शाम 7:30 बजे
14 21 मई गुरुवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स चेन्नई शाम 7:30 बजे

IPL 2026 की सभी खबरें देखने के लिए क्लिक करें

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick